फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारी पर लगाए दफ्तर न आने के लगाए आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
गुहला/चीका। चीका पैक्स बिक्री केंद्र पीडल में कार्यरत कर्मचारी प्रताप सिंह ने गांव की पंचायत व अन्य ओहदेदारों पर बेवजह झूठी रिपोर्ट बनाए जाने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि वे गांव के इस बिक्री केन्द्र में पिछले चार-पांच महीनों से कार्यरत हैं ओर प्रतिदिन अपनी ड्यूटी पर समय पर पहुंच रहे हैं। प्रताप सिंह ने आरोप लगाया कि उनसे पहले गांव पीड़ल के ही सेवा सिंह यहां बतौर सैल्समेन कार्यरत थे। जिन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद उन्हें यहां से हटा दिया गया। सेवा सिंह के स्थान पर उच्चाधिकारियों ने उनकी नियुक्ति कर दी। उनके हाजिरी रजिस्टर में हर कार्यदिवस की हाजिरी भी लगी हुई है। वे अब कोई भी समझौता नही करेंगे ओर कोर्ट में न केवल मानहानि का दावा करेंगे बल्कि मानसिक रूप से परेशान करने का दावा भी पेश करेंगे। प्रताप सिंह ने कहा कि उनके पास दो चार्ज होने की वजह से वे सुबह 9 बजे से 1 बजे तक पीड़ल के बिक्री केन्द्र में रहते हैं ओर 2 बजे से 5 बजे तक चीका सेल प्वाईट पर भी अपनी डयूटी देते हैं।
विज्ञापन

सरपंच प्रतिनिधि नरेश कुमार ने कहा कि कोई भी व्यक्ति कई बार भाईचारे के तौर पर ऐसे हस्ताक्षर करवा लेता है जिसमें संबंधित व्यक्ति की छवि को देखते हुए कई बार पेपर भी नही पढ़ा जाता। उस कागजात में भी ऐसा ही हुआ होगा लेकिन वे कर्मचारी के खिलाफ नही हैं और कर्मचारी इस बात के लिए उन्हें जहां भी ले जाने की बात करेंगे तो वे उनका साथ देंगे। जगमोहन सिंह नंबरदार ने कहा कि उन्होंने ही ये शिकायत की है व उन्होंने ही गांव की पंचायत या अन्य मौजिज लोगों के हस्ताक्षर करवाए हैं।
ब्लाक समीति सदस्य राजेश कुमार ने कहा कि वे मेंबर ब्लाक समीति हैं और उनके पास सेवा सिंह आए थे जिन्होंने कहा था कि गांव के सभी लोग चाहते हैं कि उनकी बदली यहीं पर हो ओर मैंने बदली के बेस पर ही हस्ताक्षर किए हैं। जबकि मैंने उक्त पत्र को पूरा पढ़ा भी नही था जिसमें अन्य लोगों के हस्ताक्षर व मोहर लगी हुई देखकर व भाईचारा को देख मैंने हस्ताक्षर कर दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें