फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: लाडो लक्ष्मी योजना के दूसरे चरण के लिए पात्र महिलाएं करें पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के दूसरे चरण के लिए जिले में पंजीकरण शुरू हो गया है। डीसी अपराजिता ने बताया कि अब 1.80 लाख रुपये तक की वार्षिक पारिवारिक आय वाले परिवारों की 23 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाएं भी योजना का लाभ ले सकेंगी। पात्र महिलाओं को हर माह 2100 रुपये की वित्तीय सहायता सीधे बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से दी जाएगी। उन्होंने बताया कि पात्र महिलाएं अपने स्मार्टफोन पर लाडो लक्ष्मी योजना का एप डाउनलोड कर घर बैठे पंजीकरण कर सकती हैं। इसके अलावा नजदीकी समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय, सीएससी सेंटर और सेवा सेतु शिविरों में बने सहायता काउंटरों पर भी पंजीकरण करवाया जा सकता है। डीसी ने बताया कि निर्धारित प्रावधानों के तहत कैंसर, दुर्लभ बीमारियों, हीमोफीलिया और थैलेसीमिया से पीड़ित महिलाओं के लिए भी पात्रता रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें