फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बैडमिंटन और वॉलीबॉल में इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग की टीम विजेता

Sat, 14 Mar 2026 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
गुहला-चीका। पॉलिटेक्निक कॉलेज चीका में शुक्रवार को वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य देवेंद्र राणा और खेल समिति के अध्यक्ष सुनील सरोहा ने किया। इस दौरान बैडमिंटन, वॉलीबॉल और क्रिकेट सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं करवाई गईं। बैडमिंटन और वॉलीबॉल में इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग की टीम विजेता रही।
विज्ञापन


बैडमिंटन प्रतियोगिता में इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग और कंप्यूटर इंजीनियरिंग विभाग की छात्राओं के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग की टीम विजेता रही। वहीं वॉलीबॉल प्रतियोगिता में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग की टीम ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग को हराकर जीत हासिल की।

संस्थान के स्टाफ और विद्यार्थियों के बीच कराए गए वॉलीबॉल के मैत्री मैच में छात्रों की टीम विजेता रही। इसी प्रकार स्टाफ और विद्यार्थियों के बीच खेले गए क्रिकेट मैच में भी छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। संवाद
विज्ञापन










प्रतियोगिता के अंत में प्राचार्य देवेंद्र राणा और खेल समिति के अध्यक्ष सुनील सरोहा ने विजेता टीमों को 1100-1100 रुपये देकर सम्मानित किया। प्राचार्य देवेंद्र राणा ने कहा कि खेल गतिविधियों से छात्रों में अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है।
विज्ञापन


इस अवसर पर प्राध्यापक रमेश चंद्र, श्रवण कुमार, राकेश कुमार, राजनी रघुवंशी, अंजू और लीना गर्ग सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें