फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कैथल, ढांड में बिजली कर्मियों ने की नारेबाजी

Thu, 28 Nov 2024 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल/ढांड। ऑल हरियाणा पावर कॉरपोरेशन वर्कर यूनियन के बैनर तले अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ हरियाणा सब यूनिट कैथल और ढांड के बिजली कर्मचारियों ने गेट मीटिंग कर जमकर नारेबाजी कर गुस्सा जताया।

ढांड में अध्यक्षता अनुबंधित यूनियन के प्रधान जसवीर ने की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि एसडीओ ने अपने निजी स्वार्थों की पूर्ति की खातिर तकनीकी स्टाफ को अपने कार्यालय में बैठाया हुआ है। इसका खामियाजा फील्ड में तैनात तकनीकी कर्मचारियों को भुगतना पड़ रहा है। कहा कि फील्ड में उपभोक्ताओं की शिकायतों का समाधान अगर समय पर नहीं होता है तो उपभोक्ता परेशान होते हैं। तब उनके गुस्से व आक्रोश को उन्हें सहना पड़ता है।
विज्ञापन


उन्होंने एलान किया है कि अगर शीघ्र ही एसडीओ ने उनकी बात नहीं मानी तो यूनियन कड़ा फैसला लेने को मजबूर होगी। जिसकी सारी जिम्मेदारी एसडीओ की होगी। मंच संचालन एएचपीसी वर्कर यूनियन के प्रेस सचिव दिलबाग ने की।

उधर, विद्युत प्रसारण निगम ढांड के एसडीओ प्रिंस भूरा ने कहा कि कार्यालय में स्टाफ की कमी है। तकनीकी स्टाफ विभाग के उच्चाधिकारियों के आदेशों से ही लगाया हुआ है।
विज्ञापन


उधर, कैथल में गेट मीटिंग में एक्सईन कैथल के खिलाफ नारेबाजी कर रोष प्रकट किया। मीटिंग की अध्यक्षता शीश राम जेई ने की और मंच संचालन अमरदीप बनवाला यूनिट ने प्रधान ने किया। शीश राम जेई ने कहा कि जिन कर्मचारियों के ऑर्डर फील्ड में हुए है उनको ऑर्डर नोट करवाए जाए और अगर नोट नहीं करते तो उनकी चार्जशीट बनाई जाए। इस अवसर पर अनिल फोरमैन, अजय कौशिक, रघुबीर चहल जेई, भारत कुकरेजा, सुरेंद्र पहलवान, सुखदेव जांगड़ा ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें