फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बिजली कर्मियों ने गेट मीटिंग कर जताया रोष

Wed, 11 Dec 2024 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन/ढांड। ऑल हरियाणा पावर कॉरपोरेशन वर्कर यूनियन की सब यूनिट सीवन के कर्मचारियों की सीवन में गेट मीटिंग मंगलवार सुबह हुई। इस दौरान एसडीओ सीवन के रवैया पर नाराजगी के साथ कच्चे कर्मचारियों के शोषण के मुद्दे पर प्रदर्शन किया गया।

अध्यक्षता सब यूनिट प्रधान जसबीर सिंह ने की। मंच संचालन सचिव जोगेंद्र पाल ने किया। जसबीर सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि एसडीओ सीवन चहेते कर्मचारियों को मनचाहे स्थान पर ड्यूटी लगाकर निजी हित साथ रहे हैं। इस कारण से जनता व कर्मचारी परेशान है।
विज्ञापन


इस गेट मीटिंग में संदीप गर्ग, प्रीतम सिंह, सतबीर, चरण सैनी, प्रेम, अरुण, अतुल गुप्ता, उदयभान, कृष्ण, गुरदास, अमित, प्रदीप, ओमप्रकाश, जितेंद्र, जय भगवान व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

ढांड में धरना प्रदर्शन जारी

ऑल हरियाणा काॅरपोरेशन वर्कर यूनियन एवं बिजली कर्मचारी संघ हरियाणा की संयुक्त गेट मीटिंग एवं धरना प्रदर्शन सब यूनिट ढांड 27वें दिन में प्रवेश कर गया है। मंगलवार को गेट मीटिंग का नेतृत्व एवीकेएस हरियाणा के एएलएम नरेंद्र ने किया। मंच संचालन एलएम दर्शन ने किया।

यूनियन के प्रधान रवि नेकहा कि 27 दिनों से फील्ड कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर एसडीओ की कार्य प्रणाली के खिलाफ गेट मीटिंग व प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। स्पष्ट जाहिर होता है कि विभाग के उच्च अधिकारी एसडीओ के साथ मिले हुए हैं। कहा कि 13 दिसंबर को बिजली मंत्री अनिल विज को ज्ञापन सौंपेंगे और उन्हें समस्याओं से अवगत करवाएंगे।

प्रधान ने आरोप लगाया है कि जिस दिन से फील्ड के कर्मचारी एसडीओ के खिलाफ गेट मीटिंग कर रहे हैं। उस दिन के बाद से एसडीओ फील्ड स्टाफ के कर्मचारियों को बेवजह परेशान करने में लगा हुआ है। उन्होंने कहा कि हम डरने वाले नहीं हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब तक एसडीओ फील्ड स्टाफ के कर्मचारियों को अपने कार्यालय से हटाकर उनके मूल कार्य पर नहीं लगा देता तब तक गेट मीटिंग व धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें