फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बिजली कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Wed, 18 Mar 2026 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। राजीव गांधी विद्युत सदन के प्रांगण में मंगलवार को बिजली कर्मचारियों ने हरियाणा सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन बिजली मंत्री अनिल विज की ओर से शिकायत समिति में
सब अर्बन नंबर-1 के राजबीर जेई (यूनिट सचिव) के मामले में कथित हस्तक्षेप के विरोध में किया गया।
कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि शिकायत निवारण बैठकों में बिना कर्मचारियों का पक्ष सुने एकतरफा कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने इसे संविधान के विरुद्ध बताते हुए कहा कि कर्मचारियों को निलंबित कर झूठे मामले दर्ज किए जा रहे हैं, जिससे उनका उत्पीड़न हो रहा है।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि इस तरह की कार्रवाई से ईमानदारी से काम करने वाले कर्मचारियों का मनोबल गिर रहा है और निगम की कार्यप्रणाली पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक कथित झूठे मामलों और दर्ज एफआईआर को रद्द नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। कर्मचारियों ने यह भी कहा कि यदि भविष्य में इस मुद्दे को लेकर कोई सामाजिक या औद्योगिक अशांति उत्पन्न होती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार और संबंधित मंत्री की होगी।
गेट मीटिंग के दूसरे दिन आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सब अर्बन नंबर-1 के प्रधान राजेंद्र गोयत ने की, जबकि संचालन उपप्रधान प्रदीप भारद्वाज ने किया। इस दौरान यूनिट प्रधान ओमप्रकाश चंदना, यूनिट सचिव राजबीर जेई और चेयरमैन दिलबाग सैनी सहित अन्य कर्मचारियों ने सरकार और मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

इस मौके पर करण नैन, तारीफ धीमान, नरेश भाल, रामनिवास, अशोक, जयभगवान, विनोद, सतीश, दलबीर सिंह, विकास, मुकेश, नीरज, सुरेश, राहुल और संदीप चहल आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें