फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: एचकेआरएन में पोर्ट करने के विरोध में बिजली कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Tue, 24 Feb 2026 03:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत। डीसी रेट के अनुबंधित कर्मचारियों को जबरन एचकेआरएन में पोर्ट करने के विरोध में बिजली विभाग के कर्मचारियों का प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा। सब यूनिट कलायत के चेयरमैन सत्यवान ने कहा कि हरियाणा कौशल रोजगार में जबरन पोर्ट करके प्रदेश सरकार डीसी रेट पर लगे हुए कर्मचारियों के साथ अन्याय कर रही है। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि निगम प्रशासन करीब 18 साल से कार्यरत डीसी रेट कर्मचारियों को एचकेआरएन पोर्टल पर स्थानांतरित करने के लिए दबाव बना रहा है। इसी के विरोध में 2 घंटे का प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

जगबीर सिंह व प्रदीप कुमार ने कहा कि अभी डीसी रेट कर्मचारी निगम के सीधे रोल पर कार्यरत हैं। प्रशासन उन्हें अस्थायी आईडी बनाने के नाम पर एचकेआरएन में भेजना चाहता है ताकि समान काम समान वेतन और भत्तों का लाभ न देना पड़े। उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने 10 वर्ष की सेवा पूरी कर चुके कर्मचारियों को समान काम के लिए समान वेतन और भत्ते देने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं। इसके बावजूद सरकार और निगम प्रशासन जिम्मेदारी से बचने का प्रयास कर रहा है। कर्मचारी नेताओं ने हरियाणा सरकार व एसीएस पावर युएचबीवीएन को चेताया की यदि डीसी रेट के कर्मचारियों की समस्या का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो संगठन इसका विरोध करेगा व यूनियन आगे बड़ा आंदोलन करने पर मजबूर होगी। इस दौरान नरेंद्र कुमार, विक्रम शर्मा, नरेंद्र कुमार, सत्यवान, सुमित, महावीर सिंह, जयपाल, अनिल, कमल, रवींद्र शर्मा, ज्योति, प्रदीप नेहरा, किरण, एएलएम ज्योति मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें