फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: शहर में तीन घंटे तक ठप रही बिजली आपूर्ति

Sun, 20 Jul 2025 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। शहरवासियों को शनिवार को भीषण गर्मी के बीच करीब तीन घंटे तक बिजली संकट का सामना करना पड़ा। बिजली निगम द्वारा चार प्रमुख फीडरों पर मरम्मत कार्य किए जाने के चलते दोपहर 1 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही, जिससे पुराने शहर की करीब 12 कॉलोनियों में रहने वाले लोग खासे परेशान नजर आए।
विज्ञापन

बिजली निगम के कर्मचारियों ने संबंधित सब-स्टेशनों पर आवश्यक तकनीकी सुधार का कार्य किया। निगम के अनुसार, यह रखरखाव कार्य गर्मी के मौसम में बिना व्यवधान आपूर्ति बनाए रखने और आगामी मानसून सीजन को ध्यान में रखते हुए किया गया है।

हालांकि, स्थानीय लोगों ने बार-बार की अनियोजित बिजली कटौती पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि अगर हर सप्ताह मेंटनेंस के नाम पर बिजली जाती है, तो सुधार का असर कहां है? नाराज नागरिकों का कहना है कि बार-बार की घंटों लंबी बिजली कटौती ने गर्मी के मौसम को और भी अधिक कष्टदायक बना दिया है। कई क्षेत्रों में पीने के पानी की आपूर्ति भी प्रभावित हुई।
विज्ञापन


बिजली निगम के अधिकारियों का कहना है कि गर्मी के मौसम में ट्रांसफॉर्मर और लाइनें अतिरिक्त दबाव में होती हैं। समय-समय पर तकनीकी सुधार और साफ-सफाई जरूरी है, ताकि आपूर्ति सुचारु बनी रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें