फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कई गांवों में दोपहर तक बिजली आपूर्ति रही बाधित

Fri, 23 May 2025 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूंडरी। बुधवार शाम को आई आंधी ने पूंडरी क्षेत्र में भारी तबाही मचाई। तेज हवाओं के कारण सैकड़ों पेड़ धराशायी हो गए और कई बिजली के खंभे टूट कर गिर गए, जिससे पूरे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति पूरी रात के लिए बाधित रही। फरल समेत कई गांवों में दोपहर तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।

स्थानीय निवासियों के अनुसार शाम करीब छह बजे तेज हवाओं के साथ आई आंधी ने कुछ ही मिनटों में पूरे शहर की तस्वीर बदल दी। कई सड़कों पर पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित हुआ और बिजली खंभों के टूटने से कई इलाकों में अंधेरा छा गया। पूंडरी कस्बे में बीएसएल का टावर उखड़ कर सड़क पर आ गिरा। गनीमत यह रही कि किसी आमजन को नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन


बिजली निगम की टीमें रातभर मरम्मत कार्य में जुटी रहीं, लेकिन अभी भी कई इलाकों में आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है। दोपहर एक बजे तक पूंडरी ढांड मुख्य सड़क पर गिरे पेड़ों को वन विभाग हटाने में लापरवाह नज़र आया। समाचार लिखे जाने तक सड़क पर लगभग 50 पेड़ गिरे पड़े हुए थे। वाहन चालकों व राहगीरों ने सड़क पर गिरे पेड़ों को सड़क से थोड़ा हटा कर एक ही वाहन निकलने का रास्ता खोल रखा है। यही नहीं दोपहर डेढ़ बजे तक कई गांवों में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। लोगों को पीने के पानी के लाले पड़े हुए हैं।

बिजली निगम के एसई सोमबीर सिंह ने ने लोगों से अपील की है कि आंधी व तूफान के समय में वे अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें और क्षतिग्रस्त बिजली उपकरणों से दूरी बनाए रखें। विद्युत प्रसारण निगम की टीम बिजली आपूर्ति बहाल करने में रात से ही जुटी हुई है।

पूंडरी रोड पर इंडियन गैस एजेंसी की गिरी इमारत
संवाद न्यूज एजेंसी

ढांड। क्षेत्र में बुधवार देर शाम आई तेज आंधी के चलते पूंडरी रोड पर चुहड़माजरा गांव के बस स्टैंड के पास स्थित ढांड इंडियन गैस एजेंसी की इमारत क्षतिग्रस्त हो गई। मलबे में लाखों रुपये के गैस सिलिंडर दब गए। गनीमत रही कि कोई गैस सिलिंडर फटा नहीं। इससे बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन


लोगों का कहना था कि आंधी के कारण हुए हादसे के समय गोदाम के अंदर कोई कर्मचारी नहीं था और चौकीदार बाहर गेट पर तैनात था। एजेंसी के मालिक बलबीर सिंह ने बताया कि तूफान के कारण एजेंसी की इमारत, चहारदीवारी, शेड, आदि समान बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और इमारत गिर गई।

हादसे में इमारत गिरने के कारण उन्हें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

इमारत गिरने के कारण गोदाम में रखें खाली व भरे गैस सिलेंडर मलबे के नीचे दब गये है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें