संवाद न्यूज एजेंसी
गुहला-चीका/कैथल। बिजली कर्मचारियों ने बुधवार को बिजली मंत्री रणजीत चौटाला पर वादाखिलाफी के आरोप लगा सब यूनिट स्तर पर बैठक की। इस दौरान कर्मियों ने चीका बिजली बोर्ड कार्यालय के गेट पर दो घंटे का धरना दिया।
इस मौके पर राज्य सचिव अभिषेक शर्मा ने कहा कि बिजली मंत्री रणजीत चौटाला ने सिरसा में कर्मचारियों से वादा किया था कि कच्चे कर्मचारियों की छंटनी नहीं की जाएगी पर यह वादा पूरा नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि निगम ने हिसार के 13 गांवों में 11 केवी फीडरों की निकोन कंपनी को फ्रेंचाइजी दे दी है। उन्होंने कहा कि मंत्री की इस वादाखिलाफी के विरोध में कर्मचारी तीन जनवरी को यूनिट स्तर पर एक दिवसीय धरना दे अपना विरोध जताएंगे।
धरने की अध्यक्षता चीका सब यूनिट प्रधान सीनू बेनीवाल ने की व मंच संचालन गुहला सब यूनिट कैशियर सुदर्शन कुमार ने किया। इस मौके पर संदीप कुमार, संदीप सैनी, गुरदीप सीड़ा, सुखविंद्र, मेघराज, कश्मीर सिंह उपस्थित रहे।
वहीं, कैथल के पिहोवा चौक राजीव गांधी विद्युत सदन में ऑल हरियाणा पॉवर कॉरपोरेशन वर्कर यूनियन ने बैठक की। इसमें कर्मियों ने प्रदेश के बिजली मंत्री के खिलाफ अपना रोष जताया।
अध्यक्षता राजेंद्र नैन स्टेट के नेता ने की और मंच संचालन अमरदीप बनवाला यूनिट सचिव ने किया। इसमें तीन जनवरी को कार्यकारी अभियंता के स्तर पर पूरे दिन का धरना देने का फैसला लिया गया। इसके बाद 23 जनवरी को सर्कल लेवल पर धरना पूरे हरियाणा के अंदर दिया जाएगा। इस मौके पर मुख्य रूप से सर्कल सचिव सुरेश शर्मा, एसकेएस जिला कैथल कैशियर राम कुमार जेई, प्रेम ड्राईवर,यूनिट उप प्रधान सुरेंद्र पहलवान, सिटी नंबर प्रधान अजय कौशिक, टीएल प्रधान नरेश कुमार आदि मौजूद रहे।