Electricity meters burnt due to unknown reasons
- फोटो : Kaithal
वार्ड नंबर 9 में रात को अज्ञात कारणों से बिजली के 9 मीटर जल गए। ये मीटर बाहर खंभे पर लगे हुए थे। वार्डवासी सोनू, बलजिंद्र, राजू, लखन, बिट्टू, बल्लू, राजेश, चीनी राम व पोल्ला ने बताया कि रात लगभग 12 बजे मीटरों में आग लग गई। इससे मीटर व केबल जल गए। उन्होंने इसकी सूचना बिजली निगम राजौंद के कार्यालय में दी। पीड़ितों ने सरकार व प्रशासन से अनुरोध किया है कि वे बीपीएल राशन कार्ड धारक हैं। बिजली के मीटर बाहर खंभे पर लगे हुए थे। इसलिए उन पर नए मीटरों का खर्चा न डाला जाए। वे सभी मीटरों का खर्चा देने में असमर्थ हैं। संवाद