फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: गुहला-चीका में विद्युत कर्मचारियों ने दिया धरना

Wed, 17 Sep 2025 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गुहला-चीका। ऑल हरियाणा पावर कॉरपोरेशन यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ की ओर से विद्युत विभाग के कार्यकारी अभियंता गुहला के खिलाफ डिवीजन स्तर पर प्रदर्शन छठे दिन भी जारी रहा। प्रदेश सचिव अभिषेक शर्मा ने कहा कि संगठन की ओर से कर्मचारियों की समस्याओं के बारे में कार्यकारी अभियंता को कई बार लिखित और मौखिक रूप में अवगत करवाया जा चुका है लेकिन समस्याओं का कोई समाधान नहीं हुआ। तब संगठन को मजबूरी में आंदोलन करना पड़ा।

उन्होंने कहा कि सीवन सब डिवीजन में कार्यरत प्रीतम कुमार सीए के ऑर्डर सीवन के साथ-साथ गुहला सब डिवीजन में किए हुए हैं जिससे दोनों सब डिवीजन का कार्य बाधित हो रहा है। सीवन सब डिवीजन में कार्यरत चरण दास एएसएसए से जबरदस्ती सबस्टेशन का चार्ज वापस ले चार्ज एक लाइनमैन को दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन






चीका 33 केवी की जर्जर बिल्डिंग का दोबारा से निर्माण करने जैसी कई मांगे हैं जिन्हें पूरा नहीं किया जा रहा। इस मौके पर अनुज पारस, जोगिंदर सिंह, वीरेंद्र सिंह, मिंदर फोरमैन, सुभाष फोरमैन, जसवीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें