फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जेई सुनील व नरेश के तबादलों के विरोध में बिजली कर्मचारियों का धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
पूंडरी। जेई सुनील और जेई नरेश के तबादलों के विरोध में एचएसईबी यूनिट पूंडरी की सभी सब यूनिटों के कर्मचारियों ने बुधवार को कार्य बंद कर डिविजन कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। यूनिट पूंडरी के आह्वान पर सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चले पहले दिन के धरने की अध्यक्षता केंद्रीय परिषद के सह सचिव सतबीर सिंह ने की, जबकि मंच संचालन यूनिट सचिव राममेहर जेई ने किया। धरने को संबोधित करते हुए सतबीर सिंह ने आरोप लगाया कि पूंडरी विधायक और कार्यकारी अभियंता पूंडरी की ओर से विभागीय नियमों के विपरीत कर्मचारियों पर काम करने का दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जेई सुनील और नरेश के तबादलों के लिए कर्मचारियों में भारी रोष है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि तबादले रद्द नहीं किए गए तो सर्कल स्तरीय बैठक में आगामी रणनीति तय कर आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस मौके पर यूनिट प्रधान जितेंद्र बाकल, यूनिट सचिव राममेहर जेई, जिला कैशियर कुलदीप सिंह, संगठनकर्ता हरि किशन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें