मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए बिजली कर्मचारी। विज्ञप्ति
गुहला-चीका। ऑल हरियाणा पावर कॉरपोरेशन वर्कर यूनियन की गुहला इकाई ने 33 केवी चीका कार्यालय परिसर में दो घंटे की सांकेतिक गेट मीटिंग कर रोष जताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता यूनिट प्रधान संदीप सैनी ने की और मंच संचालन सचिव राकेश कुमार ने किया। राज्य उपप्रधान स्वराज सिंह ने आरोप लगाया कि कार्यकारी अभियंता गुहला कर्मचारियों की जायज मांगों को अनदेखा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यूनियन ने मांगों के लिए एक्सईएन को पत्र दिया था लेकिन बातचीत नहीं की गई। इसके बाद यूनियन ने नोटिस देकर सांकेतिक प्रदर्शन किया। उन्होंने चेतावनी दी कि कर्मचारियों की समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जा सकती है।
मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए बिजली कर्मचारी। विज्ञप्ति