फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बिजली कर्मचारियों ने वेतन विसंगतियों पर की चर्चा

Sun, 19 Apr 2026 02:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
राजौंद। विभिन्न लंबित मांगों को लेकर बिजली कर्मचारियों की एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने भाग लिया। बैठक में कर्मचारियों ने वेतन विसंगतियों, कार्य परिस्थितियों में सुधार, सुरक्षा उपकरणों की कमी और अन्य समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन

कर्मचारी नेता प्रवीण, गौरव, नितिन ने कहा कि लंबे समय से उनकी मांगें लंबित पड़ी हैं, जिससे कर्मचारियों में असंतोष बढ़ रहा है। उन्होंने सरकार और विभाग से जल्द समाधान करने की मांग की। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि यदि मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई, तो आगामी दिनों में आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। सभी कर्मचारियों ने एकजुटता बनाए रखते हुए अपनी आवाज बुलंद करने का संकल्प लिया और समस्याओं के समाधान के लिए संगठित प्रयास करने पर जोर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें