फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मांगों के समर्थन में बिजली कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Tue, 30 Sep 2025 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
29kht_36   सीवन के बिजली निगम कार्यालय में प्रदर्शन करते विद्युत कर्मचारी संवाद 
विज्ञापन

विज्ञापन



सीवन। विद्युत कर्मचारी वर्कर यूनियन के बैनर तले कर्मचारियों ने मागों के समर्थन में बिजली बोर्ड कार्यालय सीवन में प्रदर्शन किया। बैठक में प्रधान राजकुमार ने कहा कि फीडर स्तर पर कर्मचारियों की भारी कमी है और लाइन पर काम करने वाले कर्मचारियों को आवश्यक साधन भी उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन

राजकुमार ने चेतावनी दी कि यदि कर्मचारियों के तबादले पारदर्शी तरीके से नहीं किए गए और उनकी लंबित मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया, तो आंदोलन जारी रहेगा। बैठक में मौजूद कर्मचारियों ने जोरदार नारेबाजी कर अपना रोष प्रकट किया और एकजुट होकर चेताया कि अब उनकी अनदेखी सहन नहीं की जाएगी। आंदोलन में यूनिट प्रधान अनिल अलेवा, सोमनाथ, नरेश, विशाल, देव, नीतीश, गुरदीप, महावीर, विकास मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें