फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: फसल न बिकने पर किसानों ने लगाया जाम

Fri, 10 Oct 2025 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
09kht_39_अनाज मंडी के सामने जाम लगाते किसान।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


राजौंद। असंध रोड पर अनाज मंडी के सामने किसानों ने वीरवार को धान की फसल न बिकने के विरोध में जाम लगा दिया। जाम के दौरान वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे राहगीरों और आम लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।

इस मौके पर राजौंद थाना प्रभारी राजकुमार और हैफेड के प्रबंध निरीक्षक सुधीर कुमार मौके पर पहुंचे और किसानों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया।

किसान नेता होशियार ने चेतावनी दी कि यदि धान की खरीद सही ढंग से नहीं हुई तो वह फिर से जाम लगाएंगे। किसानों ने बताया कि वे पिछले एक सप्ताह से मंडी में धान बेचने बैठे हैं, लेकिन धान में नमी बताकर खरीद नहीं की जा रही। उनका कहना है कि यदि धान की बिक्री नहीं होती है तो गेहूं की बिजाई में भी समस्या आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हैफेड के प्रबंध निरीक्षक सुधीर कुमार ने आश्वासन दिया कि किसानों की फसल खरीद ली जाएगी। बताया कि मिलरों की संख्या भी बढ़ा दी गई है, जिससे अब धान की खरीद में कोई दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें