फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ऑटो की टक्कर से बिजली निगम के एएलएम की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
मृतक संजीव की फाइल फोटो।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ढांड। गांव चंदलाना के पास हाईवे पर शुक्रवार रात तेज रफ्तार और बिना लाइट आ रहे ऑटो ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बिजली निगम में सहायक लाइनमैन (एएलएम) के पद पर कार्यरत गांव सगरौली निवासी संजीव (26) की मौत हो गई जबकि बाइक चला रहे उनके दोस्त यमुनानगर क्राइम ब्रांच में तैनात पुलिसकर्मी गुरदास घायल हो गए। हादसे के बाद ऑटो चालक मौके से भाग गया।
गुरदास ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 30 अक्तूबर को ड्यूटी से छुट्टी लेकर वह घर लौट रहे थे। यमुनानगर से बस में ढांड पहुंचने के बाद वह पंचमुखी चौक से अपनी बाइक लेकर घर के लिए निकला। इसी दौरान उसका दोस्त संजीव उससे मिला। दोनों गांव चंदलाना के पास हाईवे स्थित स्टार ढाबे पर खाना खाने जा रहे थे। शाम करीब 7 बजे चंदलाना के पास सामने से आ रहे एक ऑटो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। गुरदास सड़क किनारे जा गिरा और उसके बाएं पैर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं।
विज्ञापन

संजीव का सिर ऑटो के अगले शीशे से टकराया और वह सड़क पर गिर गया। उसके सिर से काफी खून बहने लगा था। गुरदास के अनुसार, ऑटो चालक नीचे उतरा, लेकिन दोनों को घायल देखकर मौके से भाग गया। अंधेरा होने के कारण वह ऑटो का नंबर नोट नहीं कर सका। सूचना मिलने पर डायल 112 और एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं। गुरदास को डायल 112 और संजीव को एंबुलेंस से कैथल लाया गया, जहां संजीव की मौत हो गई।


पांच बहनों का इकलौता भाई था संजीव
परिजनों ने बताया कि संजीव पांच बहनों का इकलौता भाई था। वह शादीशुदा था और उसकी एक बेटी है। संजीव की मौत की खबर से परिवार में मातम पसरा हुआ है। बिजली निगम के जेई संजीव ने बताया कि संजीव को जरूरत पड़ने पर किसी भी समय ड्यूटी पर बुलाया जा सकता था और वह 24 घंटे तैयार रहता था।
विज्ञापन


-
थाना ढांड पुलिस ने घायल गुरदास के बयान दर्ज कर अज्ञात ऑटो चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 106, 281, 125(ए) और 125(बी) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस चालक की पहचान करने में जुटी है।
- सुशील प्रकाश, डीएसपी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें