फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी के मौसम में बढ़ी बिजली की कटौती, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। गर्मी बढ़ते ही शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की कटौती बढ़ गई है। शहरी क्षेत्रों में 15 से 18 घंटे ही बिजली मिल रही है। जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली के आने-जाने का कोई निर्धारित समय नहीं है। इससे लोग परेशान हैं। इधर, बोर्ड परीक्षा शुरू हो गई है और विश्वविद्यालयी परीक्षा शुरू होने वाली है। इससे विद्यार्थियों को भी बिजली की आंख मिचौली के दौरान पढ़ाई में दिक्कत हो रही है। एक तो गर्मी, दूसरे बिजली कटौती ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। गर्मी में मच्छरों की भरमार होने लगी है। बिजली कट जाने पर मच्छर भी लोगों को परेशान कर रहे हैं। गर्मी में बिजली की खपत बढ़ने के कारण भी कटौती अधिक हो गई है। जिले में 184 फीडरों के जरिए बिजली आपूर्ति होती है। इन फीडरों में अधिकतर जगह पर बिजली की कटौती की जा रही है। शहरी क्षेत्रों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति का दावा किया जा रहा है, लेकिन ये दावे खोखले साबित हो रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत निगम की ओर से जगमग योजना के तहत 24 घंटे बिजली आपूर्ति करने की बात कही जा रही है, लेकिन बिजली आने-जाने का कोई निर्धारित समय नहीं किया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में आठ घंटे तक भी मुश्किल से बिजली मिल रही है। बिजली कटते ही लोगों को पेयजल की समस्या से जूझना पड़ता है। मोटर न चलने के कारण लोग अपनी टंकियों में पानी नहीं भर पाते हैं। बिजली निगम के एक्सईएन प्रदीप गोयत ने कहाकि लाइन ओवरलोड होने के कारण दिक्कत आई है। दोबारा इसे सुचारु किया जा रहा है। बिजली निगम की ओर से छापामार कार्रवाई जारी है। कुछ ट्रांसफार्मरों का लोड बढ़ाया जा रहा है, ताकि लोगों को दिक्कत का सामना न करना पड़े। इस सप्ताह में बिजली को लेकर लोगों को परेशानी नहीं रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें