संवाद न्यूज़ एजेंसी
ढांड/राजौंद/कलायत/सीवन। हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रीसिटी बोर्ड वर्करज यूनियन के आह्वान पर सब यूनिट ढांड में कर्मचारियों ने सरकार व विद्युत निगम के खिलाफ गेट मीटिंग कर नारेबाजी कर रोष प्रकट किया। सब यूनिट प्रधान अंकुर मैहला ने संबोधित करते हुए कहा कि विभाग में कार्यरत कर्मचारियों का जनवरी महीने का वेतन आज तक जारी नही किया गया। जिससे उनके उन्हें अपने परिवारों का गुजारा करना मुश्किल हो रहा है।
मैहला ने कहा कि यूनियन की मैनेजमैंट के साथ कई बार बात हो चुकी है, लेकिन नतीजा नहीं निकला है। जिससे कर्मचारी यूनियन में मैनेजमैंट व सरकार के प्रति रोष बढ़ता जा रहा है। इस अवसर पर पूर्व प्रधान सतबीर सिंह, रमेश फौजी, रणवीर जेई, राजबीर एलएम, सतीश एएलएम, अमित, महेंद्र, जगदीश, मोहन, अंकुश आदि मौजूद रहे।
उधर, राजौंद में प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने सरकार व निगम के खिलाफ नारेबाजी की। सब यूनिट प्रधान अश्वनी ढांडा ने बताया कि यह गेट मीटिंग सेंटर काउंसिंल के आह्वान पर की गई। इसमें डीसी रेट पर कार्यरत कर्मचारियों को दिसंबर माह से लेकर फरवरी तक वेतन न मिलने व सेंक्शन न मिलने को लेकर रोष प्रकट किया। इस दौरान सुखदेव एसए गुरदेव एस एस मोहित, प्रवीन कोटडा, कुलदीप, विकास शर्मा, सिया राम जेई सहित भारी संख्या में कर्मचारियों ने भाग लिया।
कलायत में सत्यवान जेई की अध्यक्षता में हुए विरोध प्रदर्शन में कर्मचारियों ने अधिकारियों व सरकार के खिलाफ जम कर नारेबाजी की। सब यूनिट प्रधान सत्यवान ने बताया की डीसी रेट पर लगे कर्मचारियों की अनुमति दिसंबर माह में समाप्त हो चुकी है। ये सभी कर्मचारी पूरी ईमानदारी से अपना कार्य ज्यों का त्यों करते आ रहे हैं। फरवरी माह भी बीतने को आ गया पर उनकी सेंक्शन अभी तक नहीं आई जिससे सभी कर्मचारियों में भारी रोष है क्योंकि ये कर्मचारी बिना वेतन के ही कार्य करते आ रहे हैं। जगबीर सिंह ने कहा कि यदि डीसी रेट के कर्मचारियों का जनवरी माह का वेतन और सेंक्शन नहीं आती तो कर्मचारी यूनियन बड़ा आंदोलन करने पर मजबूर होगी। गेट मीटिंग में सत्यवान, जगबीर सिंह, रोहताश पूनिया, प्रदीप नेहरा, राजेंद्र जेई, सुमित जेई, दीपक जेई सहित सुपरविजन स्टाफ मौजूद रहा।
सीवन नगर के 132 केवी सब स्टेशन के प्रांगण में एचएसईबी वर्कर यूनियन ने गेट मीटिंग का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता करते हुए सब यूनिट प्रधान राज कुमार ने बताया कि गेट मीटिंग का उद्देश्य डीसी रेट व ठेके पर लगे कर्मचारियों की सेंक्शन खत्म हो गई और लगभग दो माह बीत जाने के बाद भी निगम ने इन कर्मचारियों की सेंक्शन नहीं दी है। मंच संचालन सचिव पवन कुमार ने किया। इस अवसर पर यूनिट सचिव सोमनाथ, अनिल अलेवा, सतपाल, विशाल, महावीर, लाभ सिंह व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।