फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जिला परिषद के उपाध्यक्ष का चुनाव अब 23 को

Wed, 18 Dec 2024 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। जिला परिषद कैथल के अध्यक्ष के बाद अब जिला परिषद उप प्रधान के लिए चुनाव होने जा रहा है। यह चुनाव आगामी 23 दिसंबर को जिला परिषद कार्यालय कैथल में होगा। यह चुनाव कैथल डीसी प्रीति की अध्यक्षता में होगा। सभी पार्षदों को पत्र भेजकर सूचित कर दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि उप-प्रधान के चुनाव में वोटिंग के लिए ईवीएम मशीन का प्रयोग किया जाएगा। इसके लिए खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी, कैथल को व्यवस्था करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि हाल ही में जिला परिषद के अध्यक्ष का चुनाव हुआ था। नए अध्यक्ष के तौर पर भाजपा समर्थित पार्षद कर्मबीर कौल सर्वसम्मति से चुने गए थे। बैठकमें 21 में से 19 पार्षद पहुंचे थे | इससे पहले दीप मलिक अध्यक्ष थे। बीती 14 अक्तूबर को उनकी कुर्सी छीन गई थी। उनके खिलाफ पार्षद अविश्वास प्रस्ताव लेकर आए थे। कुछ समय के लिए ये मामला हाईकोर्ट में भी विचाराधीन रहा था। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें