फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: गुहला पंचायत समिति अध्यक्ष का चुनाव हो सकता है रोचक

Fri, 20 Dec 2024 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरमीत सीड़ा गुहला-चीका। गुहला पंचायत समिति की अध्यक्ष के चुनाव के लिए 26 दिसंबर का दिन निर्धारित किया गया है। एक तरफ जहां वार्ड नंबर-छह से पार्षद सुखविंद्र कौर पत्नी जगतार सिंह अध्यक्ष पद के लिए मजबूत दावेदारी पेश कर रही है। वहीं, एक माह पहले चेयरपर्सन पद से हटाई गई डिंपल ने दोबारा से अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुनाव को रोचक बना दिया है।
विज्ञापन


वीरवार को पूर्व अध्यक्ष डिंपल के पति भगत सिंह ने खास बातचीत में बताया कि पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर ने उनके ऊपर विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का समर्थन करने के आरोप लगाते हुए डिंपल को अध्यक्ष के पद से हटा दिया और अब उनकी जगह जिस सुखविंद्र कौर को अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठाने की तैयारी कर रहे हैं, उनके पति जगतार सिंह माजरी जजपा के युवा जिला प्रधान रह चुके हैं।

गौरतलब है कि गत विधानसभा चुनाव में जगतार माजरी ने खुलेआम कांग्रेस का समर्थन किया था। भगत सिंह ने कहा कि यदि एक कांग्रेसी को हटाकर दूसरे कांग्रेसी को ही अध्यक्ष बनाना था तो फिर डिंपल के अध्यक्ष बने रहने में क्या खराबी थी। भगत सिंह ने कहा कि यदि भाजपा अपनी पार्टी के किसी पार्षद को अध्यक्ष के पद पर बैठाती है तो वे उसका पूर्ण समर्थन करेंगे, लेकिन यदि कांग्रेस का समर्थन करने वाली सुखविंद्र कौर को चेयरपर्सन बनाने का प्रयास किया तो डिंपल खुद चुनाव मैदान में उतरेंगी।
विज्ञापन


पूर्व चेयरपर्सन डिंपल के पति भगत सिंह के इस बयान ने सर्दी के इस मौसम में गुहला की राजनीति को एक बार फिर से गर्मा दिया है। बीडीपीओ की अध्यक्षता में 26 दिसंबर को करवाए जाने वाले गुहला पंचायत समिति की अध्यक्ष का चुनाव ईवीएम मशीनों की ओर से संपन्न करवाया जाएगा। चुनाव के तुरंत बाद परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

गुहला पंचायत समिति की अध्यक्ष डिंपल रानी को 19 असंतुष्ट पार्षदों ने गत 27 नवंबर को पद से हटा दिया था। समिति में कुल 23 पार्षद है, लेकिन वार्ड नंबर 14 से पार्षद रही ज्योति रानी ने निजी कारणों से पद से इस्तीफा दे दिया था। इस्तीफा मंजूर हो जाने के बाद बाकी बचे 22 पार्षद मतदान में हिस्सा लेंगे। चेयरपर्सन का पद पाने के लिए 12 पार्षदों के समर्थन की आवश्यकता रहेगी। संवाद

पार्षदों के सहयोग से भाजपा समर्थित ही बैठेंगी अध्यक्ष की कुर्सी पर ः बाजीगर

गुहला के पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर ने कहा कि 26 दिसंबर को पार्षद आम सहमति से अपनी चेयरपर्सन चुनेंगे लेकिन यह तय है कि जो भी अध्यक्ष कुर्सी पर बैठेंगी वह भाजपा समर्थित ही होंगी। बाजीगर ने कहा कि सुखविंद्र कौर के पति जगतार माजरी विधानसभा चुनाव के दौरान ही जजपा को छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे और उसने केंद्रीय कृषि मंत्री के रोड शो से लेकर भाजपा के सदस्यता अभियान तक में भाग लिया है। डिंपल के चुनाव लड़ने के बयान पर बाजीगर ने कहा कि सभी को अपनी किस्मत आजमाने का हक है। यदि डिंपल को पार्षदों का समर्थन है तो वह अवश्य दोबारा से अध्यक्ष बन सकती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें