संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। नामांकन प्रक्रिया संपन्न होने के बाद अब सभी उम्मीदवारों ने जीत दर्ज करने के लिए जद्दोजहद शुरू कर दी है। ऐसे में पार्टियों की ओर से खोले गए चुनाव कार्यालयों में चुनावी माहौल बनने लगा है। यहां पर जीत-हार की गणित हो शुरू हो गई है।
शुक्रवार को अमर उजाला टीम ने ढांड रोड स्थित भाजपा कार्यालय में पहुंचकर कार्यालय में बने माहौल को देखा। अब नामांकन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद कार्यालय में भीड़ का माहौल रहने लगा है। इसके साथ ही अब नेताजी की तरफ कार्यालय में चाय, समोसे, बिस्कट, नमकीन और ब्रेड पकौड़ों की दावत भी दी जाने लगी है। अब कार्यालय की उनके समय व्यतीत करने का साधन बना है।
बिछाए मंजे, चल रही चुनावी चर्चा ः यही नहीं, अब कार्यालय खुलने के बाद अपने समर्थकों सहित अन्य लोगों के लिए मंजे भी बिछा दिए गए हैं। इसी मंजों पर बैठकर समर्थकों की ओर से चुनाव पर हार जीत को लेकर चर्चा की जा रही है। यहां पर अभी से चुनाव में हार व जीत को लेकर जोड़ तोड़ पर भी कयास लगाए जा रहे हैं।
झंडों व बैनरों से अटे हैं कार्यालय ः वहीं, अब चुनाव कार्यालय में उम्मीदवारों के चुनाव चिह्न सहित पोस्टर भी लग गए हैं। इनसे मतदाताओं को रिझाने का प्रयास भी उम्मीदवारों की ओर से किया जाना लगा है। परंतु अभी यह देखना होगा कि आखिरकार किस उम्मीदवार को जीत मिलती है।