ब्लॉक पूंडरी व राजौंद में रविवार को 70 गांवों में पंचायत चुनाव में वोटिंग होगी। पंच, सरपंच, ब्लॉक समिति व जिला परिषद के लिए 749 पदों के लिए 1369 उम्मीदवारों के भविष्य का 2 लाख से अधिक मतदाता फैसला करेंगे। प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां करते हुए पोलिंग पार्टियों को शनिवार को ही पोलिंग बूथों की ओर रवाना कर दिया। अधिकारियों की संवेदनशील व अति संवेदनशील बूथों पर विशेष नजर रहेगी। करीब 4000 से अधिक कर्मचारी व अधिकारी यहां मतदान को शांतिपूर्वक संपन्न करवाने के लिए तैनात हैं।
आज होने वाला चुनाव आंकड़ों की नजर में
कुल 1369 उम्मीदवार मैदान में
पंच सरपंच ब्लॉक समिति
पूंडरी 596 243 141
276 वार्डों के लिए 45 गांवों के लिए 30 वार्डों के लिए
सर्वसम्मति से चुने गए उम्मीदवार 301 1 सोलू माजरा 00
पोलिंग पार्टियां-- 274
राजौंद 165 105 61
99 वार्डों 23 गांवों 16 वार्डों के
के लिए के लिए लिए
राजौंद में सर्वसम्मति 184 1 फरियाबाद वार्ड नंबर 11
से चुने गए पद
ये है मतदाताओं की स्थिति
राजौंद 59, 447 पूंडरी-1,48008
राजौंद खंड में पोलिंग पार्टियां 119
पूंडरी:-कुल 274 में से 120 बूथ अति संवेदनशील एवं 35 बूथ संवेदनशील हैं।
मतदान केंद्रों पर लागू रहेगी धारा 144
भारतीय दंड संहिता की धारा 144 के तहत मतदान केंद्रों की 200 मीटर की परिधि में 5 या इससे अधिक व्यक्तियों के एकत्रित होने तथा को विस्फोटक पदार्थ एवं हथियार ले जाने पर भी पूर्ण पाबंदी लगाई गई है। इसी धारा के अंतर्गत मतदान के दिन इन खंडों में 3 से अधिक 4 पहिया वाहनों के इकट्ठा चलने वाले काफिलों पर पूर्ण पाबंदी लगाई गई है। यह पाबंदी मतदान के दौरान बूथ कैप्चरिंग तथा चुनावों में किसी प्रकार की संभावित गड़बड़ी रोकने के दृष्टिगत लगाई गई है।
इन पहचान पत्रों से भी चल जाएगा वोट डालते समय काम
मतदान के लिए आयोग द्वारा फोटो पहचान पत्र के अतिरिक्त 15 अन्य पहचान पत्र भी मान्य किए गए हैं। आयोग द्वारा मतदान के लिए मान्य किए गए पहचान पत्रों में फोटो पहचान पत्र के अतिरिक्त ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, सेवा पहचान कार्ड, फोटो युक्त बैंक पास बुक, फोटो युक्त स्वतंत्रता सेनानी पहचान पत्र, फोटो युक्त अनुसूचित जाति / जन जाति / अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र, फोटो युक्त विकलांग प्रमाण पत्र, फोटो युक्त हथियार लाइसेंस, फोटो युक्त मनरेगा जॉब कार्ड, फोटो युक्त सम्पत्ति दस्तावेज, फोटो युक्त पेंशन दस्तावेज, फोटो युक्त स्वास्थ्य बीमा योजना स्मार्ट कार्ड, फोटो युक्त राशन कार्ड, आधार कार्ड तथा पासपोर्ट शामिल हैं।
सभी अधिकारियों को मतदान को शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न करवाने के निर्देश दिए गए हैं। यदि कोई कानून हाथ में लेगा तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। कर्मचारी व अधिकारी मतदान के दौरान निष्पक्षता, कानून व्यवस्था बनाए रखें।
निखिल गजराज, जिला निर्वाचन अधिकारी कैथल।
बूथों पर पांच स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इसके अलावा सुपरवाइजरों व ड्यूटी मैजिस्ट्रेट द्वारा भी स्थिति पर नजर रखी जाएगी। किसी को कानून अपने हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा। लोग शांति से मतदान करें और अपना प्रतिनिधि चुनें।
कृष्ण मुरारी, एसपी कैथल।