लाइब्रेरी में वाटर कूलर लगवाने पहुंचीं महिलाएं। संस्था
पाई। गांव करोड़ा की बुजुर्ग महिलाओं ने गांव की लाइब्रेरी में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए वाटर कूलर लगवाया है। लाइब्रेरी में पढ़ाई करने आने वाले लड़के-लड़कियों को पीने के पानी की काफी परेशानी हो रही थी। विद्यार्थियों को या तो घर से पानी की बोतल लेकर आना पड़ता था या फिर पानी के कैंपर का इंतजाम करना पड़ता था। गर्मी के मौसम में यह समस्या और अधिक बढ़ रही थी।बच्चों की इस परेशानी को देखते हुए गांव की महिलाओं ने आपस में सहयोग राशि एकत्रित करनी शुरू की और लाइब्रेरी में वाटर कूलर लगवाने का निर्णय लिया। करीब 70 हजार रुपये की लागत से यह व्यवस्था की गई। ग्रामीणों का कहना है कि महिलाओं ने शिक्षा के महत्व को समझते हुए यह प्रेरणादायक कदम उठाया है। इस मौके पर अमरकौर, सुखदर्शन मटरी, शशि और संतरो आदि मौजूद रहे।
लाइब्रेरी में वाटर कूलर लगवाने पहुंचीं महिलाएं। संस्था