फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: यूपी पुलिस की गाड़ी से बुजुर्ग महिला की मौत

Wed, 19 Feb 2025 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत/कैथल। बड़सीकरी गांव में नेशनल हाईवे-152 पर कट के पास मंगलवार को यूपी पुलिस की गाड़ी की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। वह बाइक से अपने दोहते के साथ कोर्ट आई थी। हादसे में दोहता घायल हुआ है। पता चला है कि फिरोजपुर के रेलवे पुलिस फोर्स के डिविजनल सिक्योरिटी कमिश्नर की वह गाड़ी थी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अधिकारी के ड्राइवर ने कट पर जैसे ही अचानक कार मोड़ी तो बाइक से उसकी टक्कर हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग महिला अपने दोहते के साथ बाइक पर सवार थी। कार की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। उसकी पहचान बड़सीकरी गांव निवासी 65 वर्षीय कमला देवी के रूप में हुई है जबकि दोहता सिंघवाल निवासी गुरमीत घायल है।
विज्ञापन


कमला देवी गुरमीत के साथ पुरानी कोर्ट में गई थी। उसे अपनी जमीन से संबंधित कोई हलफनामा बनवाना था। जब वह हलफनामा बनवाकर अपने दोहते के साथ वापस जा रही थी तो नेशनल हाईवे पर कट आने पर हादसा हो गया। महिला के दोहते गुरमीत को इलाज के लिए पास के निजी अस्पताल में भेजा

गया है।

हादसे की सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे और स्थानीय पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। परिजन भी अस्पताल में पहुंच गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पता चला है कि बुजुर्ग महिला के पति की कई साल पहले मौत हो चुकी है। उसका कोई बेटा नहीं है। एक बेटी है, जिसकी शादी हो चुकी है। उसके साथ दोहता रहता था।

अचानक गाड़ी मोड़ने

से हुआ हादसा

लोगों का कहना था कि अचानक गाड़ी मोड़ने से हादसा हो गया। हाईवे पर ऐसे कट हादसे का कारण बनते रहे हैं। लोगों के मुताबिक, अधिकारी की गाड़ी के ड्राइवर ने एकदम से गाड़ी मोड़ी तभी कार से बाइक टकरा गई और दोनों लोग घायल हो गए। हादसे में बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जब उसको अस्पताल लेकर जा रहे थे तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें