फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: झाड़ू और वाइपर बेचने निकले बुजुर्ग को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। शहर के अंबाला रोड पर महर्षि दयानंद योग आश्रम के पास सड़क किनारे झाड़ू और वाइपर बेचने निकले 62 वर्षीय बुजुर्ग को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें पहले नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के हरगांव निवासी सिकंदर ने बताया कि वह करीब 10-15 साल से परिवार के साथ विश्वकर्मा चौक के पास स्टेडियम की साइड में सड़क किनारे झुग्गी में रह रहा है। वह और उसके पिता बहादुर झाड़ू व वाइपर बनाकर फेरी लगाकर बेचते हैं। 19 सितंबर की सुबह करीब 8:30 बजे वह पिता के साथ सामान बेचने पैदल निकला था। दोनों महर्षि दयानंद योग आश्रम के पास पहुंचे तो विश्वकर्मा चौक की तरफ से ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए आया। ट्रैक्टर ने उसके पिता को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बहादुर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

सिकंदर ने ऑटो की मदद से पिता को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। शहर थाना प्रभारी सतपाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर ट्रैक्टर चालक कर्मचंद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें