करनाल,कैथल। रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ते समय गिरने से बुजुर्ग कैथल निवासी मोहन सिंह की मौत हो गई। हादसा सोमवार सुबह करनाल रेलवे स्टेशन पर हुआ। जीआरपी के जांच अधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि जम्मूतवी एक्सप्रेस दिल्ली की तरफ जा रही थी।
विज्ञापन
इसी दौरान कैथल निवासी करीब 58 वर्षीय मोहन सिंह ट्रेन में चढ़ने लगे तो अचानक उनका पैर फिसल गया।
वह प्लेटफॉर्म पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि अस्पताल में मौत की पुष्टि होने के बाद जीआरपी को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया और कार्रवाई शुरू की।