कैथल। सीवन कस्बा में ट्रक की चपेट में आने से एक 67 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। इस मामले में सीवन थाना की पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीवन थाना में दी गई शिकायत में थेह नेवल निवासी कर्मवीर ने बताया कि जब उसका भाई सूरजभान 26 सितंबर को शाम को करीब साढ़े छह बजे बाइक पर सवार होकर सीवन से गुजर रहा था तो एक अज्ञात ट्रक चालक ने अपने ट्रक को तेज गति और लापरवाही से चलते हुए उसे चपेट में ले लिया। हादसे में बुरी तरह से जख्मी सूरजभान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उसका भाई खेती के दवाओं की दुकान पीडल में चलाता था। मामले के जांच अधिकारी एएसआई जसवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद