फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कार की टक्कर से स्टेडियम से लौट रही बुजुर्ग की मौत

Thu, 08 Jan 2026 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजौंद/कैथल। गांव रोहेड़ा में स्टेडियम से सैर करके घर लौट रही 67 वर्षीय बुजुर्ग प्यारी देवी को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस बीच कार ने सड़क पर खड़े दो बाइक सवारों को भी टक्कर मारकर घायल कर दिया। घायलों में राजौंद निवासी सुरेश और संजय शामिल हैं।

मृतका की भतीजी के भानजे मनजीत ने बताया कि वे रोजाना की तरह शाम 5:30 बजे स्टेडियम में सैर के लिए गए थे। सैर समाप्त करने के बाद प्यारी देवी सड़क किनारे बरगद के पेड़ के नीचे ग्राम पंचायत द्वारा रखी पत्थर की कुर्सियों पर बैठकर इंतजार कर रही थीं। उसी समय राजौंद की ओर से तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रही क्रेटा कार ने उन्हें टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही कार ने सड़क पर खड़े बाइक सवार सुरेश और संजय को भी टक्कर मारी। हादसे के बाद आरोपी कार चालक कार छोड़कर भाग गया। राजौंद थाना के एसएचओ सतपाल ने बताया कि मृतका के भानजे की शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले में जांच जारी है और आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें