फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जेल में बुजुर्ग बंदी ने फंदा लगाकर दी जान

Thu, 07 Dec 2023 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पॉक्सो एक्ट व विभिन्न धाराओं के तहत जिला जेल में बंद 72 वर्षीय बुजुर्ग बंदी ने मंगलवार की रात फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। आरोपी नौ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास, छेड़छाड़ व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में जेल में बंद था। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद उसका शव परिजनों को सौंप दिया गया।

जेल प्रशासन के मुताबिक, मंगलवार रात करीब ढाई बजे बंदी बलवीर ने रोशनदान पर पटका व पायजामा का फंदा बनाकर आत्महत्या की। गौरतलब है कि पूंडरी की एक कॉलोनी निवासी बलवीर पर सात जुलाई 2023 को पड़ोस की बच्ची के साथ छेड़छाड़ व दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया गया था।
विज्ञापन


बच्ची के पिता ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज करवाया था। आरोप था कि सात जुलाई को दोपहर के समय उसकी बेटी अपनी मां को पूछकर पड़ोस में डीजे देखने गई थी।

पुलिस के मुताबिक, बलबीर सिंह बेटी को अपने घर ले गया और छेड़छाड़ व दुष्कर्म का प्रयास किया। बाहर किसी की आवाज आने के बाद आरोपी ने उसकी बेटी को छोड़ दिया था और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता की पत्नी ने बेटी की गर्दन पर निशान देखे तो मामले का पता लगा। इस मामले में पुलिस ने पॉक्सो एक्ट व विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। जेल डीएसपी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि नियमानुसार कार्रवाई करते हुए मृतक का पोस्टमार्टम करवाया गया है। उसके बाद संस्कार के लिए शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें