फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: एकता और संजू को संयुक्त रूप से बने ओवरऑल बेस्ट एथलीट

विज्ञापन
एथलेटिक मीट प्रतियोगिता में भाग लेते ​खिलाड़ी। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
राजौंद। राजकीय महाविद्यालय राजौंद में महाविद्यालय की पांचवीं वार्षिक एथलेटिक मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं महाविद्यालय के प्राचार्य जितेंद्र मोर ने किया। एथलेटिक मीट के दौरान विद्यार्थियों के लिए 100 मीटर, 200 मीटर दौड़, लंबी कूद, गोला फेंक और भाला फेंक सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन के आधार पर बीए द्वितीय वर्ष की छात्राएं एकता और संजू को संयुक्त रूप से ओवरऑल बेस्ट एथलीट घोषित किया गया।कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय के शिक्षण स्टाफ से जगमल सिंह, सुरेश कुमार, सुदेश, स्नेहलता और रॉबिन तथा गैर-शिक्षण स्टाफ से प्रदीप, प्रवीण, तरुण, महावीर, दीपक, भावना, हरिपाल और राज रानी ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। प्राचार्य जितेंद्र मोर ने विद्यार्थियों को भविष्य में भी खेल गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

एथलेटिक मीट प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी। विज्ञप्ति

एथलेटिक मीट प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी। विज्ञप्ति

एथलेटिक मीट प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें