ढांड। शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में सरकारी स्कूल चंदलाना की आठ छात्राओं ने पदक हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया है। पीटीआई योगिता पांचाल ने बताया कि खेलकूद में स्कूल की नौ छात्राओं ने भाग लिया। ताइक्वांडो अंडर-14 व अंडर-17 आयु वर्ग में छात्राओं ने आठ पदक जीते हैं। अक्षिता, शिवानी व नूरप्रीत ने स्वर्ण पदक और प्रियंका ने रजत पदक जीता है।
अंडर -17 में मनप्रीत व साक्षी ने स्वर्ण पदक व सुखमन, अक्षरा और खुशी ने रजत पदक हासिल किया है। कहा कि प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं का रेवाड़ी में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयन हुआ है। मुख्याध्यापक श्यामलाल शर्मा ने विजेता छात्राओं को बधाई दी है। इस अवसर पर खेल संयोजक देवेंद्र कुमार, पीटीआई राजेश, जलमिन कौर, अमनदीप कौर, शिव कुमार, सोनू रंगा कोच, रमेश चहल आदि मौजूद रहे। संवाद