फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: फैक्ट्रियों में सुरक्षाकर्मियों को बंधक बनाकर लूट के आठ आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। फैक्ट्रियों में सुरक्षाकर्मियों और चौकीदारों को बंधक बनाकर डकैती, चोरी और लूट की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। मामले में आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनकी पहचान जिला जींद के गांव कसूण निवासी सुरेंद्र, गौरव, दिलबाग, विकास उर्फ पिंडा और जींद के गांव सिंगपुरा निवासी हैप्पी, गांव गुरुसर निवासी रोहित, गांव सरडा निवासी सागर व श्याम नगर मोहल्ला जींद निवासी प्रीतम के रूप में हुई है। आरोपियों के कब्जे से दो गाड़ी व वारदात में प्रयुक्त औजार भी बरामद किए गए हैं। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पहले फैक्ट्रियों में जाकर रेकी करते थे और फिर जानकारी हासिल करके वहां लूट की वारदात को अंजाम देते थे।
विज्ञापन


एसपी उपासना ने कार्यालय में प्रेस वार्ता कर मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि चीका निवासी अमित कुमार की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी। इसमें बताया गया कि माजरी गांव में शिव कैलाश ग्रीन एनर्जी के नाम से उन्होंने फैक्ट्री लगा रखी है। 19 जनवरी की रात उन्हें फैक्ट्री में चोरी की सूचना मिली। इसके बाद वह मौके पर पहुंचे तो कर्मचारी काफी घबराए हुए थे। कैलरम निवासी कर्मचारी नवीन कुमार ने बताया कि वे फैक्ट्री में सोए हुए थे तो रात करीब दो बजे चार लड़के कमरे के अंदर आए। आरोपियों ने अपना-अपना मुंह ढका हुआ था और हाथ में लाठी, ईंटे ली हुई थी। उन लोगों ने भय दिखाकर उसके हाथ पैर बांध दिए। साथ ही शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। साथ ही उससे पूछा कि फैक्ट्री में कौन-कौन हैं व कितना कैश है। नवीन ने बताया कि कैश तो मालिक अपने साथ ले जाता है और अन्य वर्कर दूसरे कमरे में सो रहे हैं। उसके बाद उन लोगों ने दूसरे कमरे में सो रहे रोशन कुमार और भोला को भी बांध दिया। उक्त सभी आरोपी फैक्ट्री के ट्रांसफार्मर का सामान व कैमरे की डीवीआर चोरी करके ले गए। शिकायत के बाद इस संबंध में थाना गुहला में मामला दर्ज किया गया। एसपी ने बताया कि उक्त गिरोह को काबू करने के लिए जांच सीआईए-1 को सौंपी गई थी। सीआईए-1 प्रभारी इंस्पेक्टर अमित कुमार की अगुवाई में एएसआई मुकेश कुमार की टीम ने शुक्रवार की रात चंदाना रोड से आठ आरोपियों को काबू किया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि जल्द दौलत कमाने के लिए वे चोरी की वारदात को अंजाम देते थे और लूट का माल बेचकर रकम आपस में बांट लेते थे।


जल्द दौलत कमाने के लिए आरोपियों ने पकड़ी अपराध की राह
कैथल। फैक्ट्रियों में सुरक्षाकर्मियों व चौकीदारों को बंधक बनाकर लूट, डकैती व चोरी की वारदात करने वाले सभी आरोपी 18 से 40 वर्ष के बीच हैं। पुलिस पूछताछ में उन्होंने बताया कि जल्द दौलत कमाने की लालसा में उन्होंने अपराध का रास्ता चुना था। इससे पहले आरोपियों ने कैथल में पांच स्थानों पर चोरी, डकैती व लूट करने के अलावा जिला अंबाला में एक और हिसार में भी एक वारदात को अंजाम दिया था। यह गिरोह सुनसान जगहों पर स्थित फैक्ट्रियों को निशाना बनाता था।
विज्ञापन

एसपी उपासना ने प्रेसवार्ता में बताया कि आरोपी विकास पर चोरी के 15 मामले दर्ज हैं। आरोपी हैप्पी पर हत्या, चोरी व लूट के छह मामले दर्ज हैं। आरोपी सुरेंद्र, प्रीतम व रोहित पर एक-एक मामला दर्ज है। उन्होंने बताया कि फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। इस दौरान आरोपियों ने बताया कि पहले वे रेकी करते थे और फिर रात को सुरक्षाकर्मी या चौकीदार को बंधक बनाकर वारदात को अंजाम देते थे। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से कोई भी कक्षा 10वीं पास नहीं है। इनमें तीन आरोपी तो ऐसे हैं, जो बिल्कुल अनपढ़ हैं। पांच अन्य आरोपियों ने भी आठवीं या नौवीं कक्षा में फेल होने के बाद पढ़ाई छोड़ दी और अपराधिक गतिविधियों में लिप्त हो गए। पुलिस के अनुसार, धरे गए आरोपी दिन में दिखावे के लिए मजदूरी करते थे और फिर रात में आपराधिक वारदात को अंजाम देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें