फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं देने की कवायद

Fri, 31 May 2024 05:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले की विभिन्न खेल नर्सरियों के खिलाड़ी अपने अपने खेलों में अंतरराष्ट्रीय स्तर, राष्ट्रीय स्तर व राज्य स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर उमदा प्रदर्शन कर व पदक जीतकर जिले का नाम भारत देश में चमका रहे हैं। उन्हें और सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए खेल विभाग ने प्रशिक्षकों से खेल के सामान के लिए विवरण मांगा है। 

वैसे किसी भी खिलाड़ी को आगे बढऩे के लिए सबसे पहले खेल के मैदान की जरूरत होती उसके बाद संबंधित खेल के सामान की। जब तक खिलाड़ियों के पास हर प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध नहीं होगी तो उसके खेल में बाधा आएगी और वह इस अभाव के कारण आगे नहीं बढ़ पाएगा। खेल विभाग के मुख्यालय की ओर से सभी कोचों से पत्र जारी कर खेल के सामान के लिए विवरण मांगा है ताकि सभी खिलाड़ियों को खेल से संबंधित सामान समय पर उपलब्ध कराया जा सके।
विज्ञापन


वैसे तो जिले में लगभग 21 के करीब सरकारी खेल नर्सरियां आवंटित हैं। इसमें विभिन्न खेलों के खिलाड़ी सुबह व शाम अभ्यास करते हैं। वैसे सभी नर्सियों में खेलों को सामान पर्याप्त है, पर कुछेक नर्सियों में खेलों के सामान का अभाव है। खिलाडि़यों ने कहा कि वैसे तो किसी प्रकार की समस्या नहीं है, लेकिन कुछ समान की जरूरत पड़ जाती है तो प्रशिक्षक भी अपनी ओर से खिलाड़ियों को खेल में किसी प्रकार के सामान की कमी नहीं आने देते। खिलाड़ियों की जरूरत अनुसार अपनी तरफ से खिलाड़ियों को खेल का सामान उपलब्ध करवा कर, उनके खेल में रुकावट नहीं आने देते। इससे खिलाड़ियों को भी कोई समस्या नहीं आती। सभी खिलाड़ियों के पास खेल विभाग की ओर से खेल किट व अन्य सामान वितरित किया गया है, लेकिन कुछ खिलाड़ी अपनी मर्जी से मनपसंद जूते, टीर्शट व अन्य खेल सामान खरीद कर अभ्यास करते हैं।
विज्ञापन



मुख्यालय से उनको एक पत्र मिला है। जिसमें मुख्यालय ने खिलाड़ियों के खेल का सामान व नर्सियों में खेल किट सहित अन्य सभी आवश्यक सामान का विवरण मांगा है। इसके लिए संबंधित प्रशिक्षकों को निर्देश दिए हैं, कि जल्द से जल्द जरूरी सामान का विवरण दे दें। ताकि मुख्यालय समय से भेजा जा सके और खेल संंबंधित सामान खिलाड़ियों को जल्द उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने उम्मीद है कि जल्द ही सारा सामान मिल सके और खिलाड़ी निरंतर अभ्यास कर सके। हम खिलाड़ियों को किसी प्रकार की कमी महसूस नहीं होने देंगे। इसके अलावा किसी प्रकार की जरूरत है तो उनकी जरूरतों को पूरा किया जाएगा।

-डॉ. देवेंद्र कुमार, जिला खेल अधिकारी कैथल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें