फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कलायत मेंं स्ट्रीट लाइटों के लिए कवायद तेज

Tue, 22 Oct 2024 04:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। कलायत शहर में पिछले काफी समय से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटें अब पूरी तरह रोशन रहेंगी। व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए अधिकारियों ने नपा तकनीकी विंग को तीन दिन का समय दिया है। इस समय अवधि में चूक मिलने पर कार्रवाई होगी।

डीसी डाॅ. विवेक चौधरी और कलायत एसडीएम सत्यवान सिंह मान के संज्ञान में रात्रि को शहर मेंं बिगड़ी लाइट व्यवस्था का मामला पहुंचा। नगरपालिका से रिपोर्ट मांगी गई। ग्राउंड रिपोर्ट तैयार करने को नगर पालिका सचिव पवन शर्मा ने शनिवार देर रात्रि कलायत शहर के विभिन्न स्थानों पर टीम के साथ दस्तक दी। इस दौरान कई स्थानों पर अंधेरा मिला जबकि कुछ पोल टूटे और झुके थे।
विज्ञापन


नपा सचिव ने पालिका कनिष्ठ अभियंता संजीव धीमान और बिजली विंग प्रभारी सचिन कौशिक से जवाबतलबी की है। नगर पालिका सचिव पवन शर्मा ने कहा कि जन सुविधा के लिए लाइटों पर करोड़ों रुपये व्यय किए गए हैं। इसका समुचित रूप से फायदा शहर के लोगों को मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत मेंं लाइट व्यवस्था बाधित न हो।

अधिकारी के कड़े रुख को देखते हुए सुबह होते ही सड़कों पर आधुनिक मशीनों के साथ खराब लाइटों को दुरुस्त करने की कार्रवाई शुरू की गई। अभियान के माध्यम से प्रत्येक पोल को ब्योरा लिया जा रहा है। इसके अनुसार समुचित रूप से समस्या का हल किया जाएगा।
विज्ञापन


शाम होते ही छा जाता है अंधेरा

कलायत शहर के रेलवे रोड, श्री कपिल मुनि धाम मार्ग, सजूमा रोड, गांव खेड़ी लांबा रोड, मां बसंती मंदिर मार्ग व अन्य स्थानों पर खराब स्ट्रीट लाइट की समस्या आ रही है। इसके चलते काफी स्थानों पर शाम होते ही अंधेरा छा जाता है। ऐसे मेंं सुरक्षा व व्यवस्था बना पाना अधिकारियों के लिए मुश्किल होता जा रहा है। नपा ने लाइटों को रोशन करने का जो निर्णय लिया है वह कितना सफल हो पाएगा वह आने वाला समय तय करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें