फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला परिषद में जोर आजमाइश, अध्यक्ष पद पर भी है नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिला परिषद का इस बार मुकाबला दिलचस्प बना हुआ है। सरकार ने जिला परिषद को पहले की अपेक्षा ज्यादा ताकतवर बनाया है। इस कारण अध्यक्ष पद को लेकर जिला परिषद में सदस्य के चुनाव के समय से ही तैयारियां चल रही हैं। कई भाजपा नेता चुनावी मैदान में हैं तो कई कांग्रेसी नेता भी जिला परिषद सदस्य बनने के लिए जी-तोड़ मेहनत कर रहे हैं। अब चुनाव प्रचार में महज दो दिन बचे हैं तो ऐसे में उम्मीदवारों ने घर-घर जाकर कई टीमों के माध्यम से संपर्क साधना शुरू कर दिया है। जिले में सबसे अधिक चर्चित मुकाबला वार्ड 12 में बना हुआ है। वार्ड नंबर पांच में सबसे कम महज चार गांव हैं तो वार्ड 21 में घग्गर पार के 32 गांवों का विस्तृत एरिया है। जो पंजाब बॉर्डर पर स्थित हैं।
विज्ञापन

कई भाजपा नेता मैदान में
जिला कैथल में निवर्तमान जिला परिषद की अध्यक्ष सुखविंद्र कौर भाजपा से थीं। इस बार भी भाजपा सहित कांग्रेस के कई नेता चुनावी मैदान में हैं। इनमें भाजपा के पूर्व जिला प्रधान राजपाल तंवर, भाजपा प्रत्याशी रहे राव सुरेंद्र सिंह के परिवार से महिला नेत्री, जजपा नेता रोशन ढांडा के पुत्र, कांग्रेस नेता राजपाल चहल, भाजपा के हरीचंद जांगड़ा सहित कई नेता चुनाव मैदान में डटे हैं। इनमें से कई नेता जिला परिषद अध्यक्ष पद की दौड़ में चुनाव जीतने से पहले ही खुद को शामिल किए हुए हैं। जिले में सोशल मीडिया में वार्ड 12 का मुकाबला सबसे ज्यादा छाया हुआ है। यहां राव गौतम सिंह व विकास तंवर के बीच जबरदस्त टक्कर है। दोनों ही पक्ष एक दूसरे को हराने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाए हुए हैं। इसके अलावा जिले में वार्ड 14 व 15 में 10-10 उम्मीदवार तो वार्ड चार में महज दो उम्मीदवार मैदान में हैं।
जिला परिषद में वार्ड के अनुसार उम्मीदवारों की संख्या
वार्ड इतने उम्मीदवार हैं मैदान में
एक आठ
दो तीन
तीन तीन
चार दो
पांच पांच
छह नौ
सात सात
आठ नौ
नौ सात
10 आठ
11 छह
12 चार
13 छह
14 10
15 10
16 चार
17 आठ
18 पांच
19 छह
20 पांच
21 पांच
जिला परिषद में वार्ड अनुसार ये हैं गांवों की सूची-
वार्ड नंबर एक में मंडवाल, थेह बाहरी, माजरा, रोहेड़ा, खेड़ी रायवाली, नरवल, बीरबांगड़ा, संतोखमाजरा, फरियाबाद, कुकरकंडा व नीमवाला, करोड़ा भाना व बाकल।
वार्ड नंबर दो में रोहेड़ा, किठाना, गुलियाना, खेड़ी संदल, तारागढ़, जाखौली कमान, जाखौली दाबलदल।
वार्ड नंबर तीन में सेरधा, सौंगल, माजरा, नंदकरण, कोटड़ा, किच्छाना, सिसला, सिसमौर व हरसौला।
वार्ड नंबर चार में मटौर, खेड़ी शेरखां, भालंग, बड़सीकरी खुर्द, कलासर, बड़सीकरी, कमालपुर, बालू पट्टी, बिढ़ान, बालू पट्टी रापडिय़ा व बालू पट्टी गादड़।
वार्ड नंबर पांच में कोलेखां, रामगढ़ पांडवा, पिंजपूरा व शिमला।
वार्ड नंबर छह में चौशाला, जुलानी खेड़ा, कैलरम, दुमाड़ा, ब्राह्मणीवाला, बात्ता, वजीरनगर, नरवलगढ़ और कसान।
वार्ड नंबर सात में देवबन, खेड़ी शेरू, तितरम, नरड़, खेड़ी सांपन, मूंदड़ी, भैणी माजरा, प्यौदा, शेरगढ़, देवीगढ़, चंदाना, सहारण।
वार्ड नंबर आठ में मालखेड़ी, नंद सिंह वाला, कुतुबपुर, भानपुरा, फ्रांसवाला, गड़ी पाड़ला, छौत, पाडला, चक्क पाडला, छौत, दिल्लोवाली, बाबा लदाना, सांघन, बरटा, धनौरी।
विज्ञापन

वार्ड नंबर नौ में फतेहपुर, ग्योंग, कठवाड़, धौंस, नैना, काकौत, सेगा व ड्योढखेड़ी।
वार्ड नंबर दस में रोहेडिय़ां, पट्टी डोगर, सिल्लाखेड़ा, शक्तिनगर, पट्टी अफगान, डेरा गदला, खुराना, जसवंती, बलवंती, नौच, कुलतारण, जगदीशपुरा, उझाना, दयोहरा, खानपुर व डोहर।
वार्ड नंबर 11 में दीवाल, मानस, मानस पट्टी, पट्टी खोत, माघो माजरी, सजूमा, धुंधरेहड़ी, संगतपुरा, बुढा खेड़ा, सिरटा, गुहणा, लैंडरकीमा, लैंडर पीरजांदा, मांझला, अटैला, धर्मपुरा, आंधली, पिसौल, कच्ची पिसौल।
वार्ड नंबर 12 में खनौदा, क्योडक़, टीक, बरोट, रसूलपुर, पोबाला, बेगपुर, खेड़ी रायवाली, बंदराणा, सोलूमाजरा, जाडौला।
वार्ड नंबर 13 में दुसैन, पबनावा, पाबला, चंदाना, कौल, साकरा, खेड़ी साकरा, धेरड़ू, संगरौली, सलेमपुर महदूद, डिंडवाना।
वार्ड नंबर 14 में बरसाना, हजवाना, रसीना, जांबा, बुच्ची, अहमदपुर, मुन्नारहेड़ी, खेड़ी सिंकदर, सांच, सिरसल, बंदराना, आंहू, खेड़ी मटरवां।
वार्ड नंबर 15 में मोहना, टयोंठा, डुलयानी, चूहड़माजरा, ढांड, रावनहेड़ा, म्यौली, फरल, जाजनपुर।
वार्ड नंबर 16 में रमाणा-रमाणी, डीग, हाबड़ी पाई, पिलनी, जटहेड़ी।
वार्ड नंबर 17 में गोहरां, जुनेदपुर, नागल, गोग, लदाना चक्कू, सौथा, पहाड़पुर, उमेदपुर, सैर, खरकां, कसौर, तारांवाली, थेह खंरक, उरलाना, रामथली, मेघो माजरी, रामदासपुरा, अजीतनगर, मस्तगढ़ माजरी।
वार्ड नंबर 18 में हरनौला, प्रभोत, खेड़ी गुलाम अली, फिरोजपुर, कवारतन, मलिकपुर, डेरा प्रेमपुरा, मांडी सादरां, फर्शमाजरा, रसूलपुर, ककराला कुचियां, ककराला अनायत, पाबसर, कक्योर माजरा, कक्हेड़ी व कांगथली।
वार्ड नंबर 19 में अगौंध, भूना, ढूंढवा, पीडल, थेह मुकेरिया, खरौदी, रिवाड़ जागीर, मच्छरेहड़ी, थेहनेवल, बलबेहड़ा, बिच्छिया, रामनगर, नानकपुरा, खरकड़ा, थेहमजीबुला।
वार्ड नंबर 20 में हंसूमाजरा, दुसेरपुर, मटकालियां, खेड़ी देवबन, कोहली खेड़ा, चाणचक, सुल्तानियां, हरिगढ़ किंगन, करतारपुर, सिंहमाजरा, भाटिया, खुशहाल माजरा, थेह बिरथ, जलालपुर, बुबकपुर, हेमूंमाजरा, नंदगढ़, ढंढौता, कराल, संदरहेड़ी, बदसुई, सिंह, टटियाना, खंबहेड़ा, सरौला, रेताखेड़ा, लुकमान, थेह बुटाना, कल्लरमाजरा, डेरा बाजीगर।
वार्ड नंबर 21 में दाबा, अजीमगढ़, डेरा गोबिंद सिंह नगर, गढ़ी नजीर, महमूदपुर, शादीपुर, मलिकपुर समाना, चाबा, गगड़पुर, लंडाहेड़ी, सहजादपुर, बाउपुर, पपराला, अहमदपुर गढ़, अरनौली, शहीद भगत सिंह, गुरु नानक नगर, कम्हेड़ी, चन्ना जाटांन, जोधांवा, कसौली, सुगलपुर, रत्ता खेड़ा घड़ाम, बुड़नपुर, सिहाली, भूंसला, सरकपुर, मैंगड़ा, मोहनपुर, मंजहेड़ी, भागल, थेहबनेड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें