फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: गोवंशों से समस्या के समाधान की कवायद

Wed, 03 Apr 2024 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। नगर परिषद ने सोमवार को बेसहारा गोवंश की समस्या के समाधान के लिए एक विशेष अभियान चलाया। इसके तहत बेसहारा गोवंश पकड़कर उन पर टैग लगाए। शहर में गर्मी के मौसम में सड़कों पर बेसहारा गोवंश की समस्या लगातार बढ़ती है।

इस समस्या का निवारण के तहत ही नगर परिषद के कर्मियों ने पहले गोवंश को पकड़ा और उन पर टैग लगाए। इन बेसहारा पशुओं पर टैग लगाने के बाद इन्हें गोशाला में छोड़ा गया। नगर परिषद के आंकड़ों के तहत इस समय शहर की सड़कों पर करीब 1500 गोवंश हैं। जिनसे अब गर्मियों में हादसों का भय बनने की स्थिति बनेगी, लेकिन इससे पहले ही नगर परिषद गोवंश पकड़ने के लिए अभियान चलाए हैं। सोमवार को अभियान के तहत नगर परिषद के कर्मियों ने 90 पशु पूरे दिन पकड़ उन पर टैग लगाए।
विज्ञापन


बेसहारा पशु हादसों का बनते हैं कारण

गौरतलब है गर्मी का मौसम शुरू होते ही बेसहारा पशु सड़कों पर आ जाते हैं। इन पशुओं के सड़कों पर आने के बाद वाहन चालक सहित अन्य राहगीर हादसों का शिकार होते हैं। ऐसे में नगर परिषद ने सोमवार से बेसहारा पशुओं को पकड़ने के लिए अभियान शुरू किया गया है। अब यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।
विज्ञापन


अक्सर देखने को मिलता है बेसहारा पशुओं की समस्या के कारण वाहन चालकों सहित अन्य लोगों को परेशानियां होती है। इस परेशानी को कम करने के उद्देश्य से शहर से बेसहारा पशु पकड़ने की कवायद की है। जल्द ही इन सभी बेसहारा पशुओं को सड़कों से हटा दिया जाएगा, ताकि हादसों का कारण यह पशु न बन पाए। सोमवार को 90 पशुओं को पकड़ उन पर टैग लगाएं हैं।

- कुलदीप मलिक, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद, कैथल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें