कैथल। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से डॉ. भीम राव आंबेडकर काॅलेज जगदीशपुरा में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के खिलाफ नारेबाजी की और आतंकवाद का पुतला फूंका। जिला प्रमुख डॉ. अभिषेक गोयल ने कहा कि पहलगाम के आतंकी हमले में मरने वालों का दुख हर भारतीय को है। जिला संयोजक जसबीर ने केंद्र सरकार से अपील की है कि आतंकियों को बख्शा न जाएं। इस मौके पर राहुल, साहिल, विक्रम, सिमरन, ज्योति, आदित, कुश, हिमांशु राणा और अन्य एबीवीपी कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद