फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव-गांव निगरानी कर पराली जलाने की घटनाओं पर लगाएं प्रभावी रोक : एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत। एसडीएम अजय हुड्डा ने कहा कि खरीफ सीजन के दौरान फसल अवशेष जलाने की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने के लिए व्यापक निगरानी व जागरूकता अभियान चलाया जाए। अधिकारी अपने निर्धारित गांवों में नियमित रूप से दौरा कर किसानों से संपर्क करें और उन्हें फसल अवशेष न जलाने के लिए जागरूक करें। एसडीएम अजय हुड्डा वीरवार को अपने कार्यालय में संबंधित विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों की बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दे रहे थे। एसडीएम अजय हुड्डा ने कहा कि फसल अवशेष जलाने से पर्यावरण प्रदूषित होने के साथ-साथ भूमि की उर्वरता पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इसलिए किसान फसल अवशेष प्रबंधन के उचित उपाय अपनाएं। बैठक में कृषि एवं किसान कल्याण, राजस्व, पंचायत, वन, पशुपालन एवं बागवानी विभाग सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गांव वार जिम्मेदारियां सौंपी गईं। ग्राम स्तर पर गठित समितियों के माध्यम से फसल अवशेष जलाने की घटनाओं पर नजर रखने और किसी भी घटना की तत्काल सूचना संबंधित अधिकारियों को देने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें