फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: गर्मी का असर... एसी की बिक्री में तेजी

Thu, 02 Apr 2026 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। अप्रैल माह की शुरुआत के साथ ही जिले में गर्मी ने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। नतीजा... एसी की बिक्री में तेजी आ गई है। लगातार बढ़ते तापमान के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है और लोग राहत के उपाय तलाश रहे हैं।

गर्मी से बचने के लिए इस बार बड़ी संख्या में लोग एयर कंडीशनर (एसी) की ओर रुख कर रहे हैं। शहर के बाजारों में एसी की बिक्री में अचानक तेजी देखने को मिल रही है। दुकानदारों के अनुसार पिछले कुछ दिनों में मांग कई गुना बढ़ गई है, जिसके चलते अतिरिक्त स्टॉक दिल्ली से मंगवाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


स्थानीय इलेक्ट्रॉनिक्स व्यापारी दिनेश ने बताया कि सबसे अधिक मांग बेस मॉडल के स्प्लिट एसी की है। ये एसी किफायती होने के साथ-साथ बेहतर कूलिंग देते हैं और बिजली की खपत भी कम करते हैं, इसलिए मध्यम वर्गीय परिवार इन्हें प्राथमिकता दे रहे हैं।

दुकानदार प्रवीण के अनुसार अप्रैल में मई-जून जैसा माहौल बन गया है, जिससे एसी की बिक्री बढ़ी है। कई लोग इन्वर्टर एसी को भी प्राथमिकता दे रहे हैं, जो बिजली की बचत के साथ बेहतर कूलिंग प्रदान करते हैं। बाजार में विभिन्न कंपनियों के एसी उपलब्ध हैं और दुकानदार ग्राहकों को उनकी जरूरत व बजट के अनुसार विकल्प दे रहे हैं। साथ ही आसान किस्तों (ईएमआई) की सुविधा भी मिल रही है।
दिनभर छाए रहे आंशिक बादल
संवाद न्यूज एजेंसी

कैथल। बुधवार को मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आया। दिनभर आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहे, लेकिन इसके बावजूद गर्मी का असर कम नहीं हुआ। लोगों को उमस और गर्म हवाओं के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा।

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान सामान्य के आसपास रहने के बावजूद दिन के समय धूप और गर्म हवाओं के कारण गर्मी का एहसास अधिक रहा।

दिनभर करीब 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलती रहीं, जिससे कुछ समय के लिए हल्की राहत जरूर मिली, लेकिन कुल मिलाकर गर्मी का असर बना रहा। सुबह के समय मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रहा, लेकिन दोपहर होते-होते धूप तेज हो गई और लोगों को गर्मी से बचने के उपाय करने पड़े।

बाजार में भी गर्मी का असर साफ देखने को मिला, जहां दोपहर के समय लोगों की आवाजाही कम रही। वहीं, सुबह और शाम के समय लोग जरूरी कामों के लिए घरों से बाहर निकले। गर्मी के चलते लोग ठंडे पेय पदार्थों और छांव का सहारा लेते नजर आए। अप्रैल माह की शुरुआत में ही इस प्रकार की गर्मी आगे आने वाले समय में और अधिक तापमान बढ़ने का संकेत दे रही है।
विज्ञापन


आगामी सप्ताह में मौसम आमतौर पर शुष्क और गर्म बना रहेगा। हालांकि इसके बाद तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है। इससे लोगों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

-डॉ. रमेश चंद्र वर्मा, मौसम विशेषज्ञ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें