कालेजों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया अब समाप्त हो गई। जिलेभर से यूजी के प्रथम वर्ष के लिए करीब दह हजार आवेदकों ने ऑनलाइन आवेदन किए। इसके लिए सभी कालेजों में स्टाफ मैरिट के लिए दस्तावेजों के मूल्यांकन में जुटा है। शुक्रवार से ये प्रक्रिया ऑनलाइन शुरू की गई है। अब जल्द ही मैरिट सूची जारी होगी। विदित रहे कि 25 से 30 सितंबर के दौरान आवेदनों की जांच एवं मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। 01 अक्टूबर को उच्चतर शिक्षा विभाग पहली मेरिट लिस्ट जारी करेगा। इनके शामिल उम्मीदवार 05 अक्टूबर तक फीस भर सकेंगे। 08 अक्टूबर को दूसरी लिस्ट जारी की जाएगी। 08 से 12 अक्तूबर तक इसके उम्मीदवार फीस भरेंगे। 13 अक्तूबर से कक्षाओं का नियमित आरंभ होगा। इसी दिन बची हुई सीटों पर स्पोट ऐडमिशन किया जाएगा।
कालेजों में बनाई कमेटियां: दाखिले के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया को लेकर कालेजों में कमेटियां गठित की गई है। जिसमें ये आवेदकों के दस्तावेजों को ऑनलाइन मूल्यांकन करेगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार फिलहाल कालेजों में विद्यार्थियों के प्रवेश को लेकर अधिसूचना जारी नहीं हुई है। सारी प्रक्रिया ऑनलाइन ही आयोजित की जा रही है।
फीस संबंधी कोई आदेश नहीं: विभागीय अधिकारियों का कहना है उच्च शिक्षा विभाग की ओर से फीस को लेकर अभी कोई आदेश जारी नहीं हुए है। केवल दाखिले की प्रक्रिया बारे ही नोटिस आया है। जो जारी है।