फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: समाज में शिक्षा हर बच्चे का अधिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
सीवन। समाजसेवी नरेश सिंगला ने रविवार को अपने साथियों के साथ बैठक की। इस बैठक में सिंगला ने कहा कि समाज में शिक्षा हर बच्चे का अधिकार है, लेकिन दुर्भाग्यवश अनेक जरूरतमंद बच्चे आज भी शिक्षा से वंचित रह जाते हैं। सभी समर्थ लोगों को यह कर्तव्य बनता है कि वह जरूरतमंद बच्चों की मदद करें ताकि वह शिक्षा ग्रहण कर सकें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शिक्षा एक ऐसा माध्यम है, जो किसी भी बच्चे के भविष्य को उज्ज्वल बना सकता है। यदि इन बच्चों को पढ़ाई के लिए सही मार्गदर्शन और सहायता मिले, तो वे अपने जीवन में ऊंचाइयों को छू सकते हैं। उन्होंने कहा कि यदि हम समाज के जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा उपलब्ध कराएं, तो वे न केवल अपने परिवार को बेहतर जीवन दे सकते हैं, बल्कि समाज और देश की प्रगति में भी योगदान दे सकते हैं। जरूरतमंद बच्चों को पढ़ाई की सामग्री, स्कूल फीस और अन्य आवश्यक साधन प्रदान करना उनकी पढ़ाई में बाधाओं को दूर कर सकता है। एक छोटी सी मदद किसी बच्चे के जीवन में बड़ा परिवर्तन ला सकती है। इससे बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है और वे बड़े सपने देखने की हिम्मत जुटा पाते हैं। इस अवसर पर उनके साथ बिट्टू सैनी, गौरव वधवा, अशोक कथूरिया, अशोक गोयल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें