फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कलायत में छात्राओं को दी शिक्षा प्रोत्साहन राशि

विज्ञापन
छात्रा को प्रोत्साहन राशि से सम्मानित करते बैंक शाखा प्रबंधक। संवाद
विज्ञापन
कलायत। अंतरराष्ट्रीय साक्षरता सप्ताह के उपलक्ष्य पर राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलायत में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें केनरा बैंक कलायत के प्रबंधक विकास ढूल ने शिरकत की। यह कार्यक्रम छात्राओं के कल्याण और शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रहा। प्रबंधक विकास ढूल ने छात्राओं को बैंक की विशेष प्रोत्साहन राशि योजना के बारे में बताया। यह योजना अनुसूचित जातियों की बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए बनाई गई है। इसके तहत कक्षा 9 से 10 तक की अनुसूचित जाति की अव्वल छात्राओं को 5 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि मिलती है। वहीं कक्षा एक से आठ तक अनुसूचित समुदाय की अव्वल बेटियों को 3 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। यह राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर प्लान के माध्यम से सीधे छात्राओं के खातों में जमा की जाती है। बैंक की ओर से कक्षा नौ की छात्रा पायल पुत्री गुरप्रीत के खाते में पांच हजार रुपये जमा किए गए हैं। इसी तरह कक्षा 10 की छात्रा रेनू पुत्री नरेश को भी पांच हजार रुपये की राशि मिली है। कक्षा 6, 7 और 8 की छात्राओं गुंजन, रचना और ज्योति के खातों में भी यह प्रोत्साहन राशि जमा हो चुकी है।

छात्रा को प्रोत्साहन राशि से सम्मानित करते बैंक शाखा प्रबंधक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें