कैथल। शिक्षा विभाग ने हरियाणा बोर्ड की कक्षा दसवीं और 12वीं की परीक्षाओं की तैयारी शुरू कर दी है। ये परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू होंगी और एक अप्रैल तक चलेंगी। इससे पहले हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से वार्षिक परीक्षाओं के सुचारू संचालन के मद्देनजर स्कूलों के समय में बदलाव भी किया है। शिक्षा विभाग की ओर से जिलेभर में परीक्षा केंद्र बनाने को लेकर सभी औपचारिकताएं पूरी की जा रहीं है।
बोर्ड की परीक्षाओं का शेड्यूल-
कक्षा दसवीं
दिनांक विषय
27 फरवरी पंजाबी
दो मार्च हिंदी
पांच मार्च संस्कृत
सात मार्च अंग्रेजी
12 मार्च गणित
19 मार्च विज्ञान
26 मार्च सामाजिक विज्ञान
नोट - समय दोपहर साढ़े 12 बजे से दोपहर साढ़े तीन बजे तक रहेगा।
कक्षा बारहवीं की परीक्षा का शेड्यूल
दिनांक विषय
27 फरवरी कंप्यूटर साइंस
एक मार्च संस्कृत, उर्दू, बायो टेक्नोलाजी
चार मार्च कैमिस्ट्री, अकाउंटेंसी, पब्लिक एडमिस्ट्रेशन
पांच मार्च एग्रीकल्चर, फिलासाफी
छह मार्च हिंदी
11 मार्च फिजिक्स, इक्नोमिक्स
13 मार्च पालिटिकल साइंस
14 मार्च होम साइंस
16 मार्च पंजाबी
18 मार्च जियोग्राफी
20 मार्च फिजिकल एजुकेशन
22 मार्च अंग्रेजी
27 मार्च गणित
28 मार्च सोशोलाजी
30 मार्च फाइन आर्ट
एक अप्रैल हिस्ट्री, बायोलाजी
नोट - समय दोपहर साढ़े 12 बजे से दोपहर साढ़े तीन बजे तक रहेगा।
जिले भर में बोर्ड की परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। जल्द इसकी सूची जारी होगी। इसके अलावा नाॅन बोर्ड की परीक्षाएं भी अगले सप्ताह शुरु होंगी। -डाॅ. सुभाष चंद्र वर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी कैथल।