फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीटें 5500, 3825 ने दी परीक्षा

Sun, 16 Apr 2017 11:53 PM IST
ब्यूरो कैथ्ाल
विज्ञापन
स्कूलों में निशुल्क दाखिले के लिए हुई परीक्षा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रविवार को जिले में नियम 134 ए के तहत निजी स्कूलों में निशुल्क दाखिले के लिए शिक्षा विभाग की ओर से परीक्षा का आयोजन किया गया। 6 परीक्षा केंद्रों में 3825 बच्चों ने परीक्षा दी। जिन्हें दाखिले के लिए इस परीक्षा में 55 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी है। पूरे जिले में इस नियम के तहत स्कूलों से मिली 10 प्रतिशत सीटों की संख्या के हिसाब से 5500 सीटें हैं।
विज्ञापन


तीन घंटे तक अभिभावकों ने किया इंतजार
रविवार को शहर में 6 परीक्षा केंद्रों पर 4025 बच्चों के बैठने की व्यवस्था की गई थी। लेकिन सभी केंद्रों पर 3825 बच्चे परीक्षा देने के लिए पहुंचे। परीक्षा के दौरान अभिभावकों ने अपने नौनिहालों के भविष्य के लिए तपतपाती गर्मी में तीन घंटे तक परीक्षा के संपन्न होने तक इंतजार करते दिखाई दिए। नियम 134 ए की परीक्षा के लिए आरकेएसडी, हिंदू कन्या स्कूल, हुड्डा सेक्टर 20 स्थित ओएसडीएवी, राजकीय व राजकीय कन्या स्कूल को केंद्र स्थापित किया गया।  

प्रभारी ने किया परीक्षा केंद्रों का दौरा
दो जमा पांच मुद्दे के प्रभारी एवं समाजसेवी रामदिया चावरियां ने शहर में सभी परीक्षा केंद्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सभी अभिभावकों को इस नियम के तहत परीक्षा के बाद की क्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने 134 ए नियम के तहत होने वाले दाखिले की प्रक्रिया को बताया।
विज्ञापन

 
परीक्षार्थियों को दो-दो रोल नंबर जारी किए
परीक्षा के दौरान राजकीय स्कूल में एक ही नाम के दो परीक्षार्थियों को दो रोल नंबर जारी हुए मिले। जबकि उनके दूसरे रोल नंबर के लिए अलग बच्चों को सेंटर अलॉट किया गया था। बाद में डीईओ कार्यालय सेे बात करने के बाद चारों परीक्षार्थियों को परीक्षा में बैठाया गया।

अभिभावकों ने आईडी कार्ड न होने पर जताया रोष
अभिवावक किशोर, सुभाष, ईश्वर, राजेश ने बताया कि नियम 134 ए के तहत रोल नंबर के साथ बच्चों के आई कार्ड भी जारी किए जाने चाहिए। जिससे नकल रोकने व परीक्षार्थी की सही पहचान हो सके।

फर्श पर बैठकर दी बच्चों ने परीक्षा
परीक्षा के दौरान कुछ स्कूलों में बच्चों की संख्या अधिक होने के कारण बिना टाट के ही बच्चों को परीक्षा देनी पड़ी।

जिले में सभी स्कूलों में करीब 5500 सीटों की सूचना विभाग के पास पहुंची है। जहां 134ए के तहत दाखिला हो सकता है। 4025 बच्चों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था। इनमें से 3825 बच्चे परीक्षा के लिए पहुंचे। इसमें से 55 प्रतिशत अंक हासिल करने वाले बच्चों के ही निजी स्कूलों में दाखिले हो पाएंगे। 900 बच्चे ऐसे हैं, जो सरकारी स्कूलों से हैं। उनके पिछली कक्षा में 55 प्रतिशत अंकों के आधार पर बिना परीक्षा के ही निजी स्कूलों में दाखिला दिया जाएगा। उनकी अलग से कट ऑफ जारी होगी।
शमशेर सिरोही, उप-जिला शिक्षा अधिकारी

107 बच्चों ने दी परीक्षा
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में रविवार को 134 ए के तहत 114 में से 107 बच्चों ने परीक्षा दी। परीक्षा के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी निर्मल तनेजा ने निरीक्षण टीम के साथ परीक्षा केंद्र औचक निरीक्षण किया। बच्चे अपनी अपनी कक्षाओं में परीक्षा दे रहे थे। खंड शिक्षा अधिकारी सीवन गुलिंद्र कौर द्वारा परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया गया व अपनी देख रेख में परीक्षा पूरी करवाई। खंड शिक्षा कार्यालय के लिपिक नरेंद्र धमीजा ने परीक्षा करवाने में सहयोग किया। परीक्षा केंद्र के पर्यवेक्षक राजेश कुमार, सुधीर तनेजा, सुरेश कुमार, सुरजीत कुमार, किरण, सुदेश, भारती, व गोपाली रहेजा ने ड्यूटी दी।

निजी स्कूल बच्चों को दें 134 ए का लाभ
एसएफआई के राज्य उपप्रधान गौरव शर्मा, जिला प्रधान सुरजीत्त व सचिव मंजीत ने कहा कि निजी विद्यालयों के संचालकों द्वारा मनमर्जी तरीके से इस कानून का मजाक बनाया जा रहा है। शहर और प्रदेश के नामी निजी स्कूल इस सूची में है जिन्हें नोटिस जारी किए गए हैं। नियम के तहत आने वाले छात्र छात्राओं को इसका लाभ मिलना चाहिए। इसके लिए सरकार को पुख्ता प्रबंध किए जाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें