फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कानून के क्षेत्र में छात्राओं को बताया कॅरिअर

Thu, 29 Jan 2026 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत। श्री कपिल मुनि राजकीय महाविद्यालय कलायत में आईसीसी एवं प्लेसमेंट सेल के संयुक्त तत्वावधान में एक्सटेंशन लेक्चर का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता कुरुक्षेत्र के अधिवक्ता दिव्यांश ने कानून के क्षेत्र में छात्राओं के लिए कॅरिअर विषय पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कानून में स्नातक करने के बाद छात्राएं कॉरपोरेट जगत, सेबी में लीगल ऑफिसर, पीएसयू में लीगल ऑफिसर, बैंकों में कानूनी अधिकारी, आर्बिट्रेशन एवं मेडिएशन, पीएचडी तथा एडवोकेसी जैसे विभिन्न क्षेत्रों में अपना कॅरिअर बना सकती हैं। इससे पूर्व मंच संचालन करते हुए हिंदी प्राध्यापिका रितु ने मुख्य वक्ता का स्वागत किया। प्राचार्य डॉ. सुनील गर्ग ने छात्राओं को स्नातक के बाद व्यावसायिक क्षेत्र में कॅरिअर बनाने की सलाह दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें