कैथल के चीका की अनाज मंडी में शुक्रवार को ईडी की रेड हुई। इस दौरान ईडी की टीम अनाज मंडी में एक आढ़ती के प्रतिष्ठान पर पहुंची। यहां पर टीम के सदस्यों की तरफ से दस्तावेज खंगाल रही है। अभी तक भी टीम लगातार दस्तावेजों को खंगाल रही है। वहीं, ईडी ने कोई बात किसी भी मीडिया कर्मी से नहीं की है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस आढ़ती के प्रतिष्ठान पर यह छापेमारी आयकर विभाग के मामले में की गई गड़बड़ी के चलते हुई है।
प्रारंभिक जानकारी अनुसार यह छापेमारी पूर्ण चंद छज्जू राम के प्रतिष्ठान पर की गई है। इस आढ़ती का एक सोलवेंट का प्लांट, शैलर और आढ़त की दुकान है। ईडी की छापेमारी के दौरान प्रतिष्ठान के बाद पुलिस का पहरा है। यहां पर किसी को आने की अनुमति नहीं दी जा रही है।
दो दर्जन अधिकारी अलग-अलग गाडिय़ों में सुबह साढ़े आठ बजे ही पहुंचे
चीका में ईडी के रोड के दौरान दो दर्जन अधिकारी अलग-अलग गाड़ियों में सुबह साढ़े आठ बजे ही पहुंच गए थे। ईडी की टीमें इन चार जगहों पर अलग-अलग दस्तावेजों की जांच कर रही है। यह जांच अभी तक जारी है। ईडी के सहायक निदेशक विजेंद्र दलाल की टीम में नेतृत्व कर रहे हैं। उनका कहना है कि फिलहाल जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद ही कुछ बताया जा सकता है।