कैथल। इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय की छात्राएं लगातार विश्वविद्यालय के परीक्षा परिणामों में बेहतरीन परिणाम देकर कॉलेज का नाम चमका रही हैं। एमए इकोनॉमिक्स तीसरे सेमेस्टर के परीक्षा परिणामों में नेहा ने वरीयता सूची में दूसरा और अनु ने पांचवां स्थान हासिल किया है। काजल सातवें और कविता ने नौंवा स्थान प्राप्त कर टॉप-10 में जगह बनाई है।
कॉलेज प्रबंधक समिति के प्रधान राम बहादुर खुरानिया ने बताया कि एमए इकोनॉमिक्स तीसरे सेमेस्टर के परीक्षा परिणामों में छात्रा नेहा ने 396/500 अंक प्राप्त कर विश्वविद्यालय में दूसरा, अनु ने 390/500 अंक प्राप्त कर पांचवां, काजल ने 383/500 अंक प्राप्त कर सातवां व कविता ने 377/500 अंक प्राप्त कर नौंवा स्थान हासिल किया है। इसके अलावा निशा ने 369/500 अंक प्राप्त कर 13वां स्थान प्राप्त किया।
प्राचार्या डॉ. आरती गर्ग व सायं कालीन सत्र की प्राचार्या प्रभारी सुरभि शर्मा ने छात्राओं व उनके अभिभावकों को बधाई दी। महिला महाविद्यालय समिति के प्रधान जगदीश बहादुर खुरानिया व जनरल सेक्रेटरी नरेंद्र मिगलानी ने प्राध्यापक वर्ग व छात्राओं को बधाई दी व पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर केशव पाल गर्ग, सुरेश गुप्ता, महिला महाविद्यालय समिति एवं स्टाफ सदस्य से नीलम, आरती चावला, नंदिनी व नेहा गुप्ता मौजूद रहे।