कैथल। पुलिस ने चोरी करने के मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेशकर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। थाना सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी का नाम अतुल बताया है, जो भगत सिंह कॉलोनी कैथल निवासी है। भगत सिंह कॉलोनी कैथल निवासी सुखविंद्र की शिकायत के अनुसार 14 जुलाई की रात वह रसूलपुर गया हुआ था। रात में लौटा तो घर का ताला खोला। तभी दो लड़के उसे धक्का देकर अंदर से निकले। एक को पड़ोसियों ने पकड़ लिया। इसकी पहचान भैणी माजरा मोड़ नजदीक शुगर मिल ब्लॉक फैक्ट्री निवासी सोनू के रूप में हुई। थाना सिविल लाइन में चोरी का मामला दर्ज कराया गया था। इस मामले में एक आरोपी सोनू को पुलिस की ओर से पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका हैं। आरोपी अतुल को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। संवाद